…सुबह-सुबह ही कलेक्टर साइकिल से पहुंच गये विजिट करने….. दलपत सागर का किया मुआयना, बोले- इसे निखारना अब मेरी जिम्मेदारी, पर्यावरण का ख्याल रखकर होगा काम
जगदलपुर 19 जून 2020। कलेक्टर रजत बंसल एक्शन में हैं। धमतरी से बस्तर की कमान संभालने वाले इस यंग IAS अफसर का चिर परिचित अंदाज में इंस्पेक्शन भी शुरू हो गया है। आज सुबह-सुबह कलेक्टर रजत साइकिल से ही दलपत सागर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ दलपत सागर के मसले पर अफसरों से बातचीत की, बल्कि खुद भी उसके चारों तरफ घूमकर प्रोजेक्ट की जानकारी ली।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कलेक्टर रजत ने कहा कि दलपत सागर बस्तर की खुबसूरती है और शहर के इस सौंदर्य के मूल स्वरूप में बरकरार रखते हुए उसे और निखारना अब उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस तालाब को मॉडल के रूप में डेवलप किया जायेगा।
ये पूछे जाने पर कि, NGT में पेंडिंग इस मामले के बावजूद इसका सौंदर्यीकरण का काम कैसे आगे बढ़ेगा ? उन्होंने कहा कि NGT को आब्जेक्शन किसी भी प्रोजेक्ट में पर्यावरण से खिलवाड़ करने को लेकर होता है। इससे पहले भी रायपुर में उन्होंने कई ऐसे तालाबों के सौेदर्यीकरण का काम किया, जिनका मामला NGT में चल रहा था, लेकिन जब प्रकृति और पर्यावरण को क्षति पहुंचाये वहां उन तालाबों में काम किया गया तो उसे NGT ने सराहा भी।
उन्होंने कही कि दलपत सागर को लेकर सभी से बातचीत की जायेगी, उनलोगों से भी सलाह किया जायेगा, जिन्होंने इसे NGT में चुनौती दी है। इन सबके बीच उन्होंने जिस दृढ़ता से दलपत सागर के सौंदर्यीकरण की बात कही, उससे उम्मीद बंधी है कि शहर के बीच में बने इस तालाब की किस्मत आने वाले दिनों में संवर जायेगी।