कोरोना काल में सहयोग के लिए आये सामने…साहू समाज खरीदेगा एंबुलेंस और डेड बॉडी फ्रीज़र

Update: 2021-04-25 10:56 GMT

धमतरी 25 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने लोगों को परेशान कर रखा है. जिसके ध्यान में रखते हुए साहू समाज अपने लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आ चुका है. सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस के साथ डेड बॉडी फ्रीजर, सभी तहसीलों में ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन, भवनों को कोविड-19 अस्पताल के रूप में उपयोग करना, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद जैसे सुविधा देने का विचार किया है. कोरोना का दूसरा लहर जारी है.. साहू समाज के लोगों की संक्रमित आंकड़ों में बहुलता को देखते हुए जिला साहू संघ ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

जिला साहू संघ के अंतर्गत आने वाले सभी तहसील,परिक्षेत्रों एवं ग्रामीण में सामाजिक कार्यक्रम करने,मृत्यु भोज, वैवाहिक भोज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है…विवाह शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा उल्लंघन करने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे..जिला साहू संघ द्वारा पांचो तहसील के लिए 5 नग ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन, एक एंबुलेंस, डेड बॉडी फ्रीजर की खरीदी की जाएगी….जिसके लिए जिला, तहसील, परिक्षेत्र साहू समाज से एक निश्चित राशि सहयोग के रूप में लिया जाएगा….जिला साहू संघ धमतरी द्वारा रूद्री रोड स्थित हेरिटेज भवन तथा बांसपारा में साहू छात्रावास को कोविड सेंटर बनाया जाएगा, इसके लिए बहुत जल्द जिला प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा…कोरोना राहत कोष हेतु दानवीर भामाशाह के वंशज से प्राप्त राशि का उपयोग समाज के अति पीड़ित वर्ग के व्यक्ति के लिए किया जाएगा..एंबुलेंस का उपयोग अन्य समाज के लिए भी होगा. सभी परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं ग्रामीण अध्यक्षों को कोरोना से मृत व्यक्तियों की सूची मंगाई गई है ताकि साहू समाज द्वारा उनको बीमा राशि दिलाई जा सके. जिला एवं तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों एवं परिक्षेत्र तथा ग्रामीण साहू समाज द्वारा भी विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है.

जिला अध्यक्ष दयाराम साहू,उपाध्यक्ष डिहू राम मगरलोड, श्यामा देवी साहू, महासचिव संतराम साहू विजय साहू, कोषाध्यक्ष रूपचंद साहू, धमतरी तहसील अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, गोविंद राम साहू मगरलोड, लक्ष्मण साहू उपाध्यक्ष मगरलोड,डिपेंद्र साहू संरक्षक तहसील साहू समाज, रामकुमार साहू सचिव धमतरी तहसील शहर ,मनीष साहू उपाध्यक्ष कुरुद, राधेश्याम साहू कुरुद, हीरेन्द्र साहू संयोजक जिला युवा प्रकोष्ठ ,प्रवीण कुमार साहू सचिव युवा प्रकोष्ठ, टीका राम साहू सचिव तहसील धमतरी,उमेश साहू पूर्व अध्यक्ष रूद्री परिक्षेत्र,नरेश साहू, गोपाल साहू, शेखर साहू, रामेश्वर साहू, निरंजन साहू आदि भी मौजूद थे…उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र साहू ने दी.

Tags:    

Similar News