पुलिस एक्शन मेंः कवर्धा हिंसा में 11 उपद्रवी गिरफ्तार, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में की गई कार्रवाई, ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया जेल, पढ़िये और किन-किन धाराओं में पुलिस ने किया अरेस्ट

Update: 2021-10-11 11:17 GMT

कवर्धा, 11 अक्टूबर 2021। कवर्धा में दो समुदायों के बीच झंडे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उपद्रव और शांति भंग करने के आरोप मेें 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इसस पहले पुलिस व प्रशासन ने शांति व्यवस्था बहाली के लिए लगातार 5 दिनों तक कर्फ्यू लगा दिया था। साथ ही विवाद में शामिल आरोपियो पर थान कवर्धा में अपराध क्रमांक – 801/2021 धारा 147, 148, 294295, 323, 506 बी, भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक- 802/21 धारा 294, 336, 147 भा.द.वि. व अपराध कमांक, 804/21 धारा 147, 148, 353, 332, 153-ए, 427, 295 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था। जिसमें पूर्व में 16 आरोपी गिरफतार किये जा चुके है। तथा प्रकरण में कुछ आरोपीगण फरार हो गये थे। जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, विभिन्न पुलिस पार्टीया आरोपीगणो की पतासाजी हेतु अलग-अलग शहरों में भेजी गयी थी। टेक्निकल टीम के मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है।
आज जिनकी गिरफ्तारी की गई है, उनके नाम इस प्रकार है-
आरोपी 1. सैयद महफुज अली पिता मरहूम मजीद अली उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05 लोहारा नाका कवर्धा।
2. मोहम्मद रिजवान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05श् लोहारा नाका कवर्धा।
3. फैजलखान पिता अफरोज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0 23 दर्री पारा कवर्धा।
4. नासिर खान पिता नाजीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।
5. सैफअली पिता रियाज अली उम्र 20 वर्ष साकिन बीचपारा गोराज हास्पिटल के पास कवर्धा।
6. सरफराज पिता रियाज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-01 शेख कालोनी रामनगर कवर्धा।
7. साजिद अली पिता ईशाद अली उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।
8. रियाज हिंगोरा पिता सलीम हिंगोरा उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं.-21 कसाईपारा कवर्धा।
9. सलमान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं.-05 लोहारा नाका कवर्धा।
10. अयाज खान पिता तफहजुल खान उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं0-18 बीचपारा कवर्धा।
11. शोहित खान पिता कयुम खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-06 राज विडियो के पीछे कवर्धा आरोपी सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकु जप्त किया गया है। इस प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गयी है।
आरोपियों को न्यायलय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News