IED ब्लास्ट : रोड सेफ्टी में लगे जवानों पर नक्सलियों ने किया ब्लास्ट…. एक जवान गंभीर रूप से जख्मी

Update: 2021-02-24 03:35 GMT

नारायणपुर 24 फरवरी 2021। अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर आयी है। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के काकुर के जंगल में हुई है। घायल जवान को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने करेल घाटी में आईईडी ब्लास्ट किया है। इसी ब्लास्ट की चपेट में जवान आया है। जवान के हाथ-पांव में गंभीर चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक जवान सीएएफ का बताया जा रहा है।

जवानों ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है। जानकारी के मुताबिक जवान सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे थे। इसी दौरान नक्सलियों घात लगाकर ये हमला किया है।

Tags:    

Similar News