ICSE, ISC के 10-12वीं के रिजल्‍ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देखें…

Update: 2021-07-24 05:48 GMT

नईदिल्ली 24 जुलाई 2021. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों को सीआईएससीई की वेबसाइट से देखा जा सकता है। सीआईएससीई का दसवीं का पास परसेंटेज 99.98 है, बाहरवीं का 99.76 प्रतिशत। इस बार दसवीं में लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत बराबर रहा। वहीं बाहरवीं में लड़कियां फिर लड़कों से आगे रही हैं, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.86 रहा है। वहीं लड़कों का 99.66 प्रतिशत रहा है।

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) के 10वीं और ICSE के 12वीं के नतीजे दोपहर 3 बजे जारी किए गए। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CISCE 10वीं और 12वीं के नतीजे काउंसिल की वेबसाइट पर या SMS के जरिये छात्रों को भेजे जाएंगे। स्‍कूलों के लिए टैबुलेशन रजिस्‍टर करियर्स पोर्टल के जरिये उपलब्‍ध कराए जाएंगे। स्‍कूल के प्रिंसिपल के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से इसमें लॉग-इन किया जा सकता है।

बोर्ड ICSE परिणाम 2021 तैयार करने के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षाओं के अंकों पर विचार करेगा। वहीं, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं के अंकों को ISC परिणाम तैयार करने के लिए माना जाएगा। परियोजना कार्य और प्रायोगिक कार्य के लिए आंतरिक मूल्यांकन अंक यथावत माने जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News