IAS ट्रांसफर : 3 IAS अफसरों के प्रभार में किया गया बदलाव… 1 IFS अफसर की सेवा राज्य सरकार ने वन विभाग को लौटायी…देखिये सूची किनके विभाग में किया गया है बदलाव

Update: 2020-02-11 11:44 GMT

रायपुर 11 फरवरी 2020। राज्य सरकार ने 2 IAS और 1 IFS के प्रभार में बदलाव किये हैं। वहीं भारतीय वन सेवा के एक अफसर की सेवा वापस फारेस्ट को लौटा दी गयी है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी विवेक आचार्य अभी संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण थे, जिनकी सेवा वन विभाग को वापस कर दी गयी है।

वहीं 2007 बैच के IAS हिमशिखर गुप्ता को पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बनाया गया है। वहीं हिमशिखर गुप्ता को संचालक प्रशासन अकादमी का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। इससे पहले वो सिर्फ संचालक प्रशासन अकादमी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हिमशिखर गुप्ता के चार्ज लेने के बाद 2004 बैच के IAS धनंजय देवागन को पंजीयक सहकारी संस्थाएं के एडिश्नल चार्ज से रिलिव हो जायेंगे। धनंजय देवांगन के पास अब सिर्फ सचिव कृषि विभाग का चार्ज रहेगा।

वहीं 2012 बैच के IAS पुष्पेंद्र सिंह मीणा को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। ये जिम्मेदारी पहले विवेक आचार्य के पास थी, जिनकी सेवा वन विभाग को लौटा दी गयी है। पुष्पेंद्र मीणा को संचालक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास अभिकरण के सीईओ के साथ संचालक रोजगार का चार्ज दिया गया है।

 

Similar News