आईएएस सोनमणि बोरा भारत सरकार के लिए रिलीव, भूमि संसाधन विभाग में देंगे ज्वाईनिंग, चंपावत को मिला सचिव संसदीय कार्य की जिम्मेदारी

Update: 2021-08-02 06:19 GMT

रायपुर, अगस्त 2021। राज्य सरकार ने आज संसदीय कार्य सचिव सोनमणि बोरा को भारत सरकार में कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव कर दिया। भारत सरकार में भूमि संसाधन विभाग में बोरा की र्पोिस्टंग हुई है।
99 बैच के आईएएस बोरा का कुछ महीने पहले भारत सरकार मेें पोस्टिंग मिली थी। वे राज्य सरकार के रिलीव होने का इंतजार कर रहे थे। आज सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। सचिव संसदीय कार्य का जिम्मा आईएएएस अविनाश चंपावत को दिया गया हैे। बोरा से पहले अमित अग्रवाल, रीचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील, सुबोध सिंह, रीतू सेन, डाॅ. रोहित यादव, अमित कटारिया, मुकेश बंसल भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं।

Tags:    

Similar News