“पति मैचिंग साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलाते, गिरफ्तार करो उसको”….FIR दर्ज कराने पहुंची महिला की शिकायत सुन पुलिस का भी घूम गया सर… जानिये फिर क्या हुआ

Update: 2020-11-03 19:00 GMT

चंदौली 3 नवंबर 2020। “पति मेचिंग की साड़ी, लिपिस्टक, चूड़ी और मेकअप का सामन नहीं दिलाता, उस पर मामला दर्ज करो”….थाने पहुंची महिला की शिकायत जब पुलिसकर्मियों ने सुनी तो उनका भी सर चकरा गया। मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है, जहां महिला हेल्प डेस्क में एक महिला अजीबो-गरीब शिकायत लेकर थाने पहुंच गयी और घंटों FIR दर्ज कराने पर थाने में ही अड़ गयी।

चंदौली-मंझवार रेलवे स्टेशन के समीप कालोनी में रहने वाली महिला को पति के व्यवहार से नाराजगी है। आरोप लगाया कि पति उसकी जरूरतें पूरी करने में आनाकानी करता है। मैचिंग की साड़ी, चूड़ी, लिपिस्टिक व सौंदर्य प्रसाधन नहीं दिलवाता है। वहीं गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है तो लकड़ी व उपली पर खाना बनाने के लिए दबाव बनाता है। पति का रवैया ठीक नहीं है।

शिकायतकर्ता महिला की बातें सुनकर महिला पुलिस कर्मियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर वे करें तो क्या करें. इसके बाद वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने शिकायत करने आई महिला को काफी समझाया बुझाया और काउंसलिंग की. इसके बाद वह महिला मानी और वापस घर चली गई. इस संदर्भ में चंदौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी और हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उस की काउंसलिंग की. साथ ही साथ उसके पति को भी फोन पर समझाया. इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई.

Tags:    

Similar News