राशिफल: इन पांच राशियों को होगा फायदा, आज हनुमान जी की पूजा का विशेष दिन … जाने 12 राशियों का हाल

Update: 2021-05-10 13:38 GMT

रायपुर 11 मई 2021. किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। वास्तव में दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं आपका राशिफल क्या कहता है …

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आजा सुख शांति की चाह में रहेंगे, लेकिन आपको इसके विपरीत मिलेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार से कुछ नए लोगों से मिलना हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। व्यापार में गति से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी और आपका दांपत्य जीवन भी आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ ना कुछ जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार का वातावरण आनंदमय हो जाएगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पहले जैसी अनुकूलता तो नहीं मिलेगी, फिर भी छोटे कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम भी लेकर आएगा। पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आज आपके लिए आवश्यक होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आप की आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप घर के कार्य में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। नये काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो दूसरों की सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा को टालें। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।

Tags:    

Similar News