Horoscope: आज का राशिफल, जानिए किस तरह बीतेगा आपका शनिवार

Update: 2020-05-09 01:30 GMT

रायपुर 9 मई 2020 राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि –
गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।
लव- पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
करियर- बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है

 

 

वृषभ राशि / वृष राशि –
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।
लव- किसी को प्रपोज करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

 

मिथुन राशि

आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा है।
करियर- बिजनेस में फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

 

कर्क राशि –

धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती है। आपकी किसी बात से लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। किसी खास काम को पूरी ताकत से निपटा लेंगे। खुद को साबित करके दिखाने की कोशिश रहेगी। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिल सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा है।
लव- पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति बन सकती है।
करियर- काम ज्यादा रहेगा। आप धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल और अच्छे परिणाम वाला है। दोस्तों से मदद मिल सकती है।

 

 

सिंह राशि –

अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया पर आप काम शुरू कर सकते हैं। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। आपको पैसों से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से दिन अच्छा रहेगा। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले सुलझ सकते हैं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा।
करियर- खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

 

 

कन्या राशि –

आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इनको लेकर आप खुश भी रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपको बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। इससे ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है। निपट चुके कामों को एक बार फिर से चेक कर लें।
लव- पार्टनर से फायदा मिल सकता है। सुख और प्रेम मिलेगा। जरूरी कामों में फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
करियर- महिला सहयोगियों से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

 

 

 

तुला राशि –

गणेशजी कहते हैं कि आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझने की कोशिश करें।
करियर- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। समय अच्छा रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक राशि –

स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।
लव- लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े सुख और प्रेम से दिन बिताएंगे। लाइफ पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिल सकता है।
करियर- बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

 

धनु राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटनस्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।
लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर- काम में मन लगेगा। धन लाभ के योग हैं। छुट्टी मनाना बेहतर है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। स्टूडेंट्स के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है।

 

 

मकर राशि –

नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, तो आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। आज आप नए लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं इससे वो आपकी मदद करने के लिए तैयार भी हो सकते हैं। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो ही अच्छा है।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को हर्ट कर सकता है।
करियर- अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। हो सकता है आपको कार्यक्षेत्र में समय पर मदद ना मिले। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है।

 

 

कुंभ राशि –
आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे।
लव- अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
करियर- कोई वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन पार्टनर से सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

 

 

 

मीन राशि
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लें। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करें। दिनभर पैसों के बारे में सोचेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य रखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।
लव- आज मीन राशि के लोग पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी से प्यार से पेश आएं।
करियर- कार्यक्षेत्र संबंधित कामों में दौड़-धूप से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

Similar News