दिल फेक आशिक हुआ गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म….तीन युवतियों को बनाया अपने हवस का शिकार

Update: 2020-07-21 16:53 GMT

कोरबा 21 जुलाई 2020। प्यार का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म करने वाले मेडिकल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोली-भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल मामला कोरबा के पलारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक का नाम रवि डण्डो (32) है जो वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ उसकी दूसरी प्रेमिका ने थाने में शादी का झांसा देकर बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 2019 में आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध भी बनाये। आरोपी पहले से शादी शुदा था और पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही थी। आरोपी करीब एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे पानी में दवाई मिलाकर धोखे से खिला दी थी, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया।

पीड़िता जब भी आरोपी से शादी करने की बात कहती तो वो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया करता था। इस दौरान पीड़िता को आरोपी के बारे में पता चला कि उसने राजनांदगांव की किसी लड़की के साथ तीसरी शादी की है। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पलारी थाना में दर्ज करायी। आरोपी रवि को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में 271/2020 धारा 376, 313, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News