शादी से इनकार करने पर चाकू से किए 21 वार कर, दो बहनों की हत्या के बाद घर में घुसा सिरफिरा, तीसरी बहन को भी मारा चाकू….

Update: 2020-03-25 06:27 GMT

बूंदी 25 मार्च 2020।बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में दिनदहाड़े बीच बाजार में दो सगी बहनों की नशृंस हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। हत्यारे ने दोनों बहनों पर ताबड़तोड़ 21 बार चाकू से वार किया। सड़क खून से लाल हो चुकी थी। मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने देखा, उसकी रूह कांप उठी। इस मामले में आरोपी युवक महेश उर्फ पप्पू राठौर को गिरफ्तार कर इस मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को एक खेत से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी तालेड़ा के शिवाजी नगर निवासी महेश राठौर ने 21 मार्च को दिनदहाड़े पास ही रहने वाली 24 वर्षीय पूजा गोस्वामी व उसकी सगी बहन 22 वर्षीय प्रियंका गोस्वामी को चाकू से गोद दिया था। पूजा की मौके पर और प्रियंका की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी की तलाश में आधा दर्जन थानों की टीम लगी थी। आरोपी महेश सोमवार सुबह तालेड़ा के करीब खेत में मिला। जहां से उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी महेश ने स्वीकार किया कि पूजा उससे दो साल बढ़ी थी और उसने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर वह पूजा को कोचिंग जाने से रोकने लगा था। यह बात दूसरी बहनों को भी पता चल चुकी थी। उसे लगा बात आगे बढ़ी तो पुलिस तक न चली जाए, इस भय से उसने हत्या करने की साजिश रच डाली। 21 मार्च को पूजा और प्रियंका कोचिंग जा रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया।

चाकू मारूंगा या मर जाऊंगा
आरोपी महेश के सिर पर मानो खून सवार था। वह बार-बार यही कह रहा था कि मारुंगा या मर जाउंगा। हमला करने के बाद महेश चाकू को घर में ही फेंक कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद महेश पैदल ही मौके से भागा था। देर रात तक धरपकड़ की कोशिशें जारी रहीं।

Tags:    

Similar News