Govt of India की टीम ने किया नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यो का मूल्यांकन…कम संसाधन में मरीजो को दिया जा रहा बेहतर इलाज

Update: 2020-02-01 10:18 GMT

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी और कांकेर जिले भानुप्रतापुर के CHC का किया दौरा…

बीएमओ और बीपीम सहित टीम को त्रुटि सुधार के दिए निर्देश…

धमतरी 1फरवरी 2020 केंद्र सरकार के टीम के द्वारा NQAS नेशनल क्वालिटी असोरेंस कार्यक्रम के तहत 29 से 31 जनवरी तीन दिनों तक… सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी के अंतर्गत प्रदान किये जा रहे सेवाओ का मूल्यांकन किया गया…. मूल्यांकनकर्ता में डॉ रीता खोकचा हरियाणा और डॉ विनीत कुमार सोनी दिल्ली थे …उनके द्वारा कम संसाधन में उच्च गुणवत्ता पूर्ण दी जा रही सेवाओ की प्रशंसा की गई और टीम को कुछ त्रुटियों में सुधार के निर्देश दिए गए …इसी प्रकार इसी टीम ने लक्ष्य कार्यक्रम के अनुसार प्रसव कक्ष तथा ऑपरेशन थेटर के गुणवत्ता का मूल्यांकन किया इस पर यहाँ भी कम ससाधन में ज्यादा सेवाएं प्रदान किये जाने पर तारीफ की किन्तु इसे और ज्यादा प्रभावकारी और गुणवत्तापूर्ण बनाने ,डिलवरी लोड के अनुसार अतरिक्त स्टाफ नर्स , एक और महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक तथा एक शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की आवशयकता बताई गयी … टीम ने सुदूर इलाके में सेवारत चिकत्सको और अन्य अस्पताल स्टाफ के प्रयास को सराहा है… इस दरम्यान राज्य सरकार के विभागीय प्रधिनिधि अधिकारी डॉ विक्रम शर्मा और डॉ रामकृष्ण पांडे उपस्थित रहे …
मूल्यांकन के अंतिम दिवस डॉ डी आर ठाकुर bmo और हितेंद्र कुमार साहू BPM नगरी ने मूल्यांकन टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपलब्ध सन्साधन के अनुसार त्रुटियों में सुधार कर गुणवता में सुधार के लिए पूर्ण प्रयास की बात कही…

Similar News