गौहर खान के पिता का निधन, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Update: 2021-03-05 02:01 GMT

मुंबई 5 मार्च 2021. मुताबिक वह लंबे वक्त से बीमार थे। उन्हें हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया गया था। बुधवार को गौहर ने इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीरें शेयर की थीं और उनके लिए दुआ मांगी थी। गौहर की दोस्त प्रीति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी दी।

प्रीति ने लिखा- फख्र के साथ याद किए जाएंगे

गौहर की दोस्त प्रीति सिमोस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके जफर अहमद के इंतकाल की खबर दी। उन्होंने लिखा है, मेरे गौहर के पापा, एक ऐसे इंसान जिन्हें मैंने प्यार किया… फख्र के साथ जिए और हमेशा फख्र के साथ याद किए जाएं। प्रीति ने परिवार को हिम्मत और प्यार भी दिया।

Tags:    

Similar News