टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर गांगुली का ट्वीट जीत लेगा आपका दिल….

Update: 2020-01-16 07:05 GMT

नईदिल्ली 16 जनवरी 2019। हार को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली को भरोसा है कि टीम इंडिया इस सीरीज में वापसी करेगी और इसके लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं भी दी हैं।

गांगुली ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे अहम होंगे। ये भारतीय टीम एक मजबूत टीम है और मैदान में कल (मंगलवार) का दिन बुरा दिन था। वे पहले भी इस तरह की स्थिति में रहे हैं और दो सीजन पहले ही 2-0 से पीछे होने के बाद जीतकर वापस आए थे। शुभकामनाएं…विराट कोहली।’ वानखड़े स्टेडियम की जिस विकेट पर भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते रहे, उसी विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर (नॉटआउट 128) और एरन फिंच (नॉटआउट 110) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को मंगलवार को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हार के लिए मजबूर कर दिया।

 

Tags:    

Similar News