भाभी और देवर की मिली लाशः रात निकली थी घर से, सुबह देवर के साथ मिली लाश…पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-09-21 07:16 GMT

सूरजपुर 21 सितंबर 2021। सोमवार की सुबह रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में भाभी और देवर की फंदे से लटकी लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात मृतिका महिला अनीता सिंह 32 वर्ष अपने घर से बच्चों को देखना कहकर निकली थी। इसके बाद वो रातभर घर नहीं लौटी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने महिला और उसके देवर शिवा सिंह 22 वर्ष का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
वहीं इस मामले में सूरजपुर एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि, दोनों में नजदीकियां थी और इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। शायद इसी आत्मग्लानि में दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Similar News