पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, 9 बार के रह चुके है सांसद, कोरोना से ठीक होकर 4 दिन पहले ही लौटे थे घर

Update: 2020-10-05 01:59 GMT

सहारनपुर 5 अक्टूबर 2020। लंबे समय तक सहारनपुर वेस्ट यूपी की राजनीतिक धुरी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का निधन हो गया। काजी रशीद मसूद को 2 दिन पहले उनके भतीजे के अस्पताल में रुड़की भर्ती कराया गया था। जैसे ही उनकी निधन की खबर समर्थकों तक पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से ठीक होकर करीब 4 दिन पहले रशीद मसूद सहारनपुर लौट आए थे। सहारनपुर लौटने के बाद रशीद मसूद को फिर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार की सुबह फिर रशीद मसूद की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
डॉक्टर ने उनको बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन बचाया ना जा सका। रशीद मसूद के निधन के बाद सहारनपुर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई। रशीद मसूद के निधन की जानकारी मिलते हैं उनके समर्थक सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए आज शाम को 5 बजे काजी रशीद मसूद को गंगोह स्थित उनके पैतृक गांव में दफनाया जाएगा।
बता दें, काजी रशीद मसूद उत्तर प्रदेश की राजनीति का वह चेहरा थे जिनकी पकड़ कॉन्ग्रेस सपा से लेकर बसपा तक थी। काजी रशीद मसूद सहारनपुर लोकसभा से कई बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में भी काजी रशीद मसूद मंत्री रह चुके है। उनकी पहचान सहारनपुर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अंदर एक बड़े नेता के रूप में थी।

Tags:    

Similar News