आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ FIR, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों के खिलाफ की थी टिप्पणी….

Update: 2020-06-10 09:19 GMT

अंबिकापुर 10 जून 2020। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ बीजेपी नेता को विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया में करना महंगा पड़ गया है। बीजेपी नेता के खिलाफ कांग्रेस नेता ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 505 के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र की है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने लुंड्रा के भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनपद सदस्य सतीश जायसवाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष का आरोप हैं कि सतीश ने खुद के द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप्प ग्रुप पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ भ्रमक बातें और आपत्तिजनक टिप्पणी प्रचारित की है। इस मामले मेें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने व्हाट्सएप्प ग्रुप का स्क्रीन शाॅट भी पुलिस को सौंपा है। साथ ही पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Tags:    

Similar News