संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल समेत 18 भाजपा नेताओं पर एफआईआर

Update: 2021-10-11 11:14 GMT

रायपुर, 11 अक्टूबर 2021। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, रोहित साहू, विश्वदिनी पांडेय, गुंजन प्रजापति, ओंकारदास समेत 18 नेताओं के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में रावण दहन की अनुमति की मांग को लेकर चक्काजाम किए जाने के बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, पिछले 73 साल से बीटीआई ग्राउंड में रावण दहन और दशहरा उत्सव का कार्यक्रम होता है। लेकिन इस बार इस मैदान में गरबा का पंडाल लगाया गया था। जबकि दशहरा का आयोजन करने वाली समिति यहां रावण दहन के लिए अनुमति की मांग कर रही थी। विवाद बढ़ा और आज दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 4 बजे के बीच खम्हारडीह इलाके में भाजपा नेताओं ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने पूर्व कांग्रेसी पार्षद पर मनमानी का आरोप लगाया। हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और विवाद का पटाक्षेप हो गया था। लेकिन देर शाम मामले में पुलिस के पास शिकायत आई और उसने चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया।

Similar News