Shilpa Shetty-Raj Kundra Visit Premanand Maharaj: मेरी एक किडनी आपके नाम, राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को दिया ऑफर, महाराज ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी आंखें हो गई नम
Shilpa Shetty-Raj Kundra Visit Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज का नाम सबसे प्रसिद्ध संतो में शुमार है। वे वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध संत है। सोशल मीडिया के इस आधुनिक युग में वे लोगों के घर- घर तक पहुंच गए है। प्रेमानंद महाराज का प्रवचन कई प्रसिद्ध सेलिब्रिटिज सुनते हैं और उनसे मिलने वृंदावन जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ महाराज से मिलने पहुंची थी। इस दौरान राज कुंद्रा ने महाराज से अपनी इच्छा जाहिर की। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

प्रेमानंद महाराज ने शिल्पा और राज दोनों को ही जीवन जीने की कला सिखाई महाराज ने उनका मार्गदर्शन भी किया। प्रेमानंद महाराज ने दोनों को नशा ना करने की सलाह दी इस दौरान शिल्पा ने पहले नामजप के बारे में सवाल किया – राधा जप कैसे करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बड़ी सहजता से जवाब दिया – नाम का स्मरण मन के सारे दुख दूर करता है। संतों के वचनों पर चलो, जीवन का बेड़ा पार हो जाएगा। बातचीत के बीच ही महाराज जी ने एक निजी बात साझा की – उनकी दोनों किडनियां पिछले 10 साल से खराब हैं। वे शांत स्वर में बोले, कभी भी बुलावा आ सकता है, लेकिन अब डर नहीं लगता।
यहीं पर माहौल बदल गया। राज कुंद्रा की आंखों में चिंता और सम्मान झलकने लगे। उन्होंने बिना हिचक अपनी बात कह दी –“मैं पिछले दो साल से आपको फॉलो कर रहा हूं। जब भी मन में सवाल आता है, आपके वीडियो में जवाब मिल जाता है। आप सबकी प्रेरणा हैं। अगर मैं आपके किसी काम आ सकूं, तो मेरी एक किडनी आपके नाम।
कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। शिल्पा भी हैरान थीं। लेकिन प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराकर, प्यार भरे लहज़े में जवाब दिया –नहीं… मेरे लिए इतना ही बहुत है कि आप खुश रहें। जब तक बुलावा नहीं आता, तब तक हम किडनी की वजह से दुनिया नहीं छोड़ेंगे। लेकिन आपका यह सद्भाव हम हृदय से स्वीकार करते हैं।