September 30, 2025 ka Panchang : आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन, माँ महागौरी की होगी आराधना

आज शोभन योग होने से धन धान्य प्राप्ति का योग है | सरस्वती पूजन महालक्ष्मी पूजन , महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती जी का पूजन करें और विष्णु सहस्र नाम का पाठ करें |

Update: 2025-09-29 17:28 GMT

September 30, 2025 ka Panchang : दैनिक पंचांग के अनुसार आज 30 सितंबर को मंगलवार का दिन है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. 


 देवी महागौरी को समर्पित आज का दिन  




 शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे महा अष्टमी भी कहते हैं. इस दिन कन्या पूजन होती है. कई लोग कन्या पूजन के बाद अष्टमी के दिन ही व्रत भी खोलते हैं. शारदीय नवरात्रि या दुर्गा पूजा की अष्टमी तिथि मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को होगी. अष्टमी तिथि मां दुर्गा के आठवें रूप की अधिकाष्ठा देवी महागौरी को समर्पित है. मां महागौरी को सुंदरता, शुद्धता, शांति और दया की देवी कहा जाता है. इनकी पूजा से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और समृद्धि में वृद्धि होती है.


30 सितम्बर 2025 का पंचांग ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार 


तिथि संवत : आश्विन मास शुक्ल पक्ष अष्टमी मंगलवार सायंकाल 6.06 तक रहेगी |

विक्रम संवत 2082, शाके 1947 हिजरी 1447 सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु|

सूर्योदय कालींन नक्षत्र : सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र प्रात: 6.17 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा|शोभन योग|बालव करण

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार(प्रात: 5.30) : सूर्य : कन्या चन्द्र: धनु मंगल: तुला बुध: कन्या गुरु: मिथुन शुक्र: सिंह शनि: मीन | राहू: कुम्भ केतु : सिंह राशि मे स्थित हैं|

राहुकाल : दोपहर 2.52 से 4.22

आज का सूर्यास्त : 5.49 कल का सूर्योदय 5.59

दिशाशूल : उत्तर | आवश्यक हो तो गुड़ से बनी वस्तु खा कर निकले

शुभाशुभ ज्ञानम् : शारदीय नवरात्रि मां महागौरी की आराधना का दिन | शोभन योग होने से धन धान्य की प्राप्ति होगी |


आज का शुभ चौघडिया :

चर:: प्रात: 8.54 से 10.24

लाभ:: प्रात: 10.24 से 11.53

अमृत: प्रात: 11.53 से 1.23

शुभ: दोपहर 2.52 से 4.22

लाभ:: रात्री 7.22 से 8.52

शुभ: रात्री 10.23 से 11.54




 आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :

प्रात: 6.17 तक मूल चरण 4 राशी धनु पाया ताम्र नामाक्षर भी

दोपहर 12.47 तक पूर्वाषाढा चरण 1 राशी धनु पाया ताम्र नामाक्षर भू

रात्री 7.15 तक पूर्वाषाढ़ा चरण 2 राशी धनु पाया ताम्र नामाक्षर धा

रात्री 1.41 तक पूर्वाषाढ़ा चरण 3 राशी धनु पाया ताम्र नामाक्षर फा

आराधना ऊँ शिवाय नम: महेश्वराय नम: शम्भवे नम: पिनाकिने नम: श्रीमन महादेवाय नमो नम:

खरीददारी का शुभ समय : सायंकाल 5.05 से 7.35 बजे तक|

आज विशेष : आज शोभन योग होने से धन धान्य प्राप्ति का योग है | सरस्वती पूजन महालक्ष्मी पूजन , महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती जी का पूजन करें और विष्णु सहस्र नाम का पाठ करें |

Tags:    

Similar News