New Year 2026 First Day : शुभ और योगों का दिन 1 जनवरी, करें कुछ ऐसा की दिन बन जाये
New Year 2026 First Day : 1 जनवरी 2026 को गुरु प्रदोष है। रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का संयोग भी बन रहा है।
1 january 2026 shubh yog : वर्ष 2026 की शुरुआत बहुत ही शुभ दिन से हो रही है और इस दिन काफी सुबह संयोग भी बन रहे हैं. इस नए साल की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही हैं। 1 जनवरी 2026 को साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा, तो 1 जनवरी 2026 को गुरु प्रदोष है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा नए साल के दिन रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा 1 जनवरी को धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे। इन सभी शुभ संयोग की वजह से ही नया साल बेहद खास और मंगलकारी रहेगा।
गुरु प्रदोष व्रत
1 जनवरी 2026 को गुरु प्रदोष व्रत होने के कारण भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देती है।
लक्ष्मी-गणेश और विष्णु जी की पूजा
नए साल के दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना अवश्य करें। इससे घर में धन, वैभव, शांति और स्थिरता बनी रहती है। 1 जनवरी 2026 को बनने वाले शुभ योग नए साल को भाग्यवर्धक और मंगलमय बना रहे हैं।
ये शुभ योग बन रहे
गुरुवार का दिन : देवगुरु बृहस्पति का वार होने के कारण यह दिन ज्ञान, धन और धर्म के लिए शुभ माना जाता है।
रोहिणी नक्षत्र : यह नक्षत्र वृद्धि, समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है।
रवि योग : यह योग हर कार्य में सफलता और बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है।
ग्रहों की विशेष स्थिति : सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का धनु राशि में गोचर नए अवसर, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
नए साल के पहले दिन करें ये काम
1. नए साल के पहले दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र समेत अन्य जरूरी चीजों का दान करें। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके घर-परिवार पर सदैव बनी रहती है।
2. साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें। संभव हो तो मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें। पूजापाठ के साथ नए साल की शुरुआत करने से पूरे वर्ष जीवन खुशहाल रहता है।
3. 1 जनवरी 2026 को प्रदोष व्रत भी है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से महादेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और पूरे साल सब शुभ होगा।
4. नए साल के दिन भगवान गणेश, विष्णु जी और माता लक्ष्मी की भी उपासना जरूर करें। ऐसा करने से आपके घर में सदैव समृद्धि, संपन्नता और शांति बनी रहेगी।