Makar Sankranti shani pooja 2026 : सूर्य ही नहीं इस दिन शनि देव को भी करें प्रसन्न ! शनि देव के प्रकोप से बचना है तो इसका करे दान

Makar Sankranti shani pooja 2026 : अगर आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से परेशान हैं, तो इस दिन इस चीजों का दान जरूर करें.

Update: 2026-01-13 14:00 GMT

Makar sankranti 2026 dan niyam :  मकर संक्रांति का दिन सूर्य का उत्सव होने के साथ ही शनि देव को भी शांत करने का सबसे महत्पूर्ण दिन है.  इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर में जाते हैं। ऐसे में पिता-पुत्र के इस मिलन के दिन अगर कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाए, तो शनि देव की टेढ़ी नजर से बचा जा सकता है।


दान हमेशा पुण्य काल में ही करें। अगर आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से परेशान हैं, तो इस दिन इस चीजों का दान जरूर करें, तो आइये फिर जानते हैं. क्या दान किया जाये इस दिन... 




 काले तिल


मकर संक्रांति पर तिल का दान सबसे प्रमुख माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, शनि देव ने अपने पिता सूर्य की पूजा काले तिल से ही की थी, जिससे खुश होकर सूर्य देव ने उन्हें मकर राशि का स्वामि बना दिया था। माना जाता है कि काले तिल का दान करने से शनि की दशा से मिलने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है।


काले कंबल


शनि देव को काला रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में मकर संक्रांति पर किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को काला कंबल या गर्म कपड़े का दान करें। ऐसा करने से शनि देव खुश होते हैं और दुर्घटनाओं व मानसिक तनाव से बचाते हैं।




 उड़द की दाल

खिचड़ी के उत्सव में उड़द की दाल का विशेष स्थान है। उड़द की दाल का संबंध सीधे शनि ग्रह से है। इसलिए उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी का दान करने से कुंडली में शनि दोष शांत होता है। साथ ही इससे व्यापार और करियर में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

सरसों का तेल

शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है। ऐसे में मकर संक्रांति पर छाया दान जरूर करें। एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर उसे दान करने से शारीरिक कष्ट और पुराने रोगों से मुक्ति मिलती है।

गुड़ और रेवड़ी

शनि दोष को कम करने के लिए मीठे का दान जरूरी माना गया है। गुड़ का संबंध सूर्य से है और तिल का शनि से। कहा जाता है कि जब आप तिल और गुड़ का दान करते हैं, तो इससे सूर्य-शनि दोनों ग्रहों की कृपा मिलती है। साथ ही इससे पारिवारिक कलह दूर होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।


Tags:    

Similar News