मां लक्ष्मी का वाहन है उल्लू, जानें इसे कब देखना है शुभ और कब अशुभ

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ये निशाचर प्राणी है और अक्सर रात में ही दिखाई पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि इसका देखा जाना शुभ है या अशुभ?

Update: 2024-10-18 07:01 GMT

रायपुर, एनपीजी न्यूज। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ये निशाचर प्राणी है और अक्सर रात में ही दिखाई पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि इसका देखा जाना शुभ है या अशुभ? सनातन धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। उल्लू रात का राजा कहलाता है। उल्लू का दिखना शुभ-अशुभ दोनों होता है, ये उसकी स्थितियों पर निर्भर करता है।

सफेद रंग का उल्लू दिखना माना जाता है शुभ

सफेद रंग का उल्लू अधिक दिखाई नहीं देता। सामान्यत: उल्लू काला या भूरा ही पाया जाता है। हालांकि सफेद रंग का उल्लू देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। सफेद उल्लू को पूर्वजों की आत्मा से जोड़कर भी देखा जाता है। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को सफेद उल्लू दिखता है, तो इसका मतलब उसके पितर उसके साथ हैं।


उल्लू से नजर मिलना या फिर उसका आपको एकटक देखना

उल्लू का लगातार या एकटक आपको देखना या आपकी नजर उल्लू से मिल जाना, ये दोनों ही बातें शुभ मानी जाती हैं। ये इस बात का संकेत होती हैं कि आपके जीवन में अचानक से खुशी आने वाली है। ये धन प्राप्ति का भी संकेत होता है।

बाईं तरफ उल्लू दिखना शुभ

बाईं तरफ उल्लू दिखना भी शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि आप जिस भी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

दाईं तरफ उल्लू का दिखना अशुभ

दाईं तरफ उल्लू का दिखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आपके काम में सफलता नहीं मिलेगी।

दिन में उल्लू का दिखना शुभ

रात में दिखाई देने वाला उल्लू अगर दिन में दिख जाए, तो यह व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको कोई अच्छी खबर भी मिलने की संभावना रहती है।

यात्रा में जाते वक्त दिखना शुभ- अगर यात्रा पर जाते वक्त रास्ते में उल्लू दिख जाए, तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। 

उल्लू अगर घर आ जाए तो अशुभ- अगर उल्लू घर आ जाए तो यह अशुभ माना जाता है, इससे घर की उन्नति रुक जाती है।

रात में उल्लू का दिखना शुभ- उल्लू अगर रात में दिख जाए, तो ये शुभ माना जाता है। ये समस्याओं से मुक्ति मिलने की ओर संकेत मिलता है, साथ ही ये करियर में प्रगति को भी दिखाता है। रात के समय उल्लू की आवाज सुनाई देना भी शुभ समाचार मिलने का संकेत है।

उल्लू का रास्ता काटना- अगर आप कहीं जा रहे हों और तभी उल्लू रास्ता काट जाए तो यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसा होने पर आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है और पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है। वहीं अगर आपके ऊपर से उल्लू उड़ जाए तो यह एक संदेश है कि आपको अपने जीवन को नए तरीके से देखने और समझने की जरूरत है। आपके जीवन में जो भी समस्याएं हैं, वह खत्म हो जाएंगी और जल्दी आपको सुख-शांति मिलेगी।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में उल्लू दिखना आर्थिक संकट का संकेत

अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा से उल्लू दिख जाए या आवाज आ जाए तो यह आर्थिक संकट का सूचक माना जाता है।

पूर्व दिशा में उल्लू का दिखना आर्थिक लाभ का संकेत

वहीं पूर्व दिशा की ओर से उल्लू की आवाज आए या इस दिशा में उल्लू दिख जाए तो यह आर्थिक लाभ का सूचक माना गया है। अगर आपको दक्षिण दिशा से उल्लू की आवाज आ जाए या इस दिशा में उल्लू दिख जाए तो इसका मतलब है कि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

सपने में उल्लू देखना अच्छा

उल्लू अगर किसी रोगी को छूते हुए निकल जाए या फिर उसके ऊपर से उड़ जाए तो बताया जाता है कि गंभीर से गंभीर रोग भी दूर हो जाता है। वहीं अगर आप सपने में उल्लू को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अपनी समस्याओं का समाधान जल्द ही मिलने वाला है।

Tags:    

Similar News