Karwa Chauth 2024: राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनें इन रंगों के कपड़े, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

20 अक्टूबर 2024 को इस साल करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना रखते हुए करेंगी। आज हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

Update: 2024-10-19 07:14 GMT

रायपुर, एनपीजी न्यूज। 20 अक्टूबर 2024 को इस साल करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना रखते हुए करेंगी। आज हम आपको बताएंगे कि राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह तैयार होती है। वैसे तो अधिकतर महिलाएं इस दिन लाल, हरा और पीले रंग के वस्त्र पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हर राशि के लिए कुछ विशेष रंग शुभ माने जाते हैं और राशि के अनुसार कपड़े का रंग चुनने से सुख-सौभाग्य में और अधिक बढ़ोतरी होती है और पति-पत्नी का रिश्ता प्रेमपूर्ण और मजबूत होता है।

मेष राशि की महिलाओं के लिए लाल या सुनहरा

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे जीवन में पॉजिटिविटी, शक्ति और सेल्फ कॉन्फिडेंस आएगा।

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी या सिल्वर रंग

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। वृषभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन गुलाबी या सिल्वर रंग की साड़ी या लहंगा पहनना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धि आएगी और पति का प्यार आपको मिलेगा।

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए लाल या हरा रंग

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। मिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या हरे रंग की साड़ी, सलवार-सूट या लहंगा पहनना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धि आएगी।

कर्क राशि की महिलाओं के लिए लाल या सिल्वर रंग

कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल या सिल्वर रंग की साड़ी, सलवार-सूट या लहंगा पहनना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह राशि की महिलाओं के लिए बैंगनी, गुलाबी, लाल या नारंगी रंग

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सिंह राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन बैंगनी, गुलाबी, लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की साड़ी, सलवार-सूट या लहंगा पहनना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

कन्या राशि की महिलाओं के लिए लाल, हरा या सुनहरा रंग

कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, हरा या गोल्डन रंग की साड़ी, सलवार-सूट या लहंगा पहनना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आएगी और हर काम में लाभ ही लाभ मिलेगा।

तुला राशि की महिलाओं के लिए लाल, नीला या सिल्वर रंग

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। तुला राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, नीला, चमकीला या सिल्वर रंग की साड़ी, सलवार-सूट, लहंगा या अन्य ड्रेस पहननी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली और शांति आएगी।

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए नारंगी, लाल-पीला, मैरून या चमकीला रंग

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ऑरेंज, लाल-यलो मिक्स, मैरून या चमकीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इन रंगों के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करने से मां करवा का आशीर्वाद मिलेगा और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

धनु राशि की महिलाओं के लिए पीला या आसमानी रंग

धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। गुरू बृहस्पति को पीला रंग प्रिय है, इसलिए धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ये आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि की महिलाओं के लिए नीला या फिरोजी रंग

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनिदेव को नीला रंग प्रिय है, इसलिए मकर राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन ब्लू या फिरोजी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए नीला रंग

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि हैं। शनिदेव को नीला रंग प्रिय है, इसलिए कुंभ राशि की महिलाओं को भी करवा चौथ के दिन ब्लू या इससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि की महिलाओं के लिए पीला, नारंगी, लाल या गोल्डन रंग

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले, ऑरेंज, लाल या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ये आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा और खुशहाली आएगा।

Tags:    

Similar News