Chamatkari Mantra: ये है बहुत पावरफुल मंत्र, रोज सुबह - शाम करें जाप,खुलेगा किस्मत का बंद दरवाजा

Chamatkari Mantra :धर्माचरण काम किस्मत को बदलने या भाग्योदय का होता हैं। अगर हम नित्य पूजा व्रत करें तो ईश्वर की कृपा बरसती है। इसी तरह ज्योतिष में कई उपाय है जैसे स्नान-दान और मंत्र जाप जो किस्मत को चमकाने का काम करते है।

Update: 2024-09-13 03:04 GMT

Chamatkari Mantra : धर्माचरण काम किस्मत को बदलने या भाग्योदय का होता हैं। अगर हम नित्य पूजा व्रत करें तो ईश्वर की कृपा बरसती है। इसी तरह ज्योतिष में कई उपाय है जैसे स्नान-दान और मंत्र जाप जो किस्मत को चमकाने का काम करते है।ये मंत्र आपके सारे दुखों को नाश करते है और जीवन में सुख-शांति लाते है।इसलिए इनका विधि पूर्वक जाप करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। खासकर शुक्रवार से शुरू किया जाए तो भाग्योन्नति जल्दी होती है, जानते हैं कैसे..

वैसे तो सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देव को समर्पित है। इसी क्रम में शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप सुबह या शाम दोनों समय करने से काम बनता है।

ऐसे होगा इन मंत्रों से भाग्योदय

ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट् ।।

यह मंत्र चमत्कारिक है, इसका जाप विधि से ही करना चाहिए, विधिपूर्वक इसका जाप ना करने से ये मंत्र फलित नहीं होता है। इस मंत्र का जाप हमेशा सोने से पहले करना चाहिए। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार जरूर करें। इसे आप अपनी इच्छानुसार आप 21 या 51 बार भी कर सकते हैं। इस भाग्यनोत्ति मंत्र का जाप लगातार 21 दिनों तक करना है। इस मंत्र के जाप से पहले अपने हाथ-पैर धो लें।इस मंत्र जाप के बाद भगवान का धन्यवाद जरुर करें।

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

अन्न और धन के लिए इस मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें और कम से कम 108 बार जाप करें।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।

करियर में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करें और लक्ष्मीजी की चांदी या अष्टधातु की प्रतिमा की पूजा करें।

ॐ धनाय नम:।

धन लाभ के लिए कमलगट्टे की माला से शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप करें।

ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।

हर कार्य में सफलता के लिए इस मंत्र का श्रद्धा भाव से जाप करें और लक्ष्मीजी को सफेद मिठाई का प्रसाद अर्पित करें।इन मंत्रों का विधिपूर्वक जाप करने से धन, सफलता और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

रोज करे जाप

'ॐ बुद्धिप्रदाये नमः'

गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। इनकी पूजा उपासना से तीव्र बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। गणपति जी का मंत्र 'ॐ बुद्धिप्रदाये नमः' का हर बुधवार 108 बार जाप करने से बुद्ध में विकास होता है।

'ऊँ सूर्याय नमः,

 सूर्य की उपासना हर दिन करनी चाहिए। सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते वक्त नियमित रूप से 'ऊँ सूर्याय नमः, ऊं आदित्याय नमः' का जप करें। इससे  मान-सम्मान बढ़ता है।

'ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा।'

 अदालत व मुक़दमेबाजी से मुक्ति के लिए श्री भैरव की उपासना करें। हर रविवार को भैरव जी के मंदिर जाएं। उन्हें नारियल या सफेद मिठाई अर्पित करें। रोज शाम को भैरव देव के मन्त्र का जप करें। मन्त्र है 'ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा।'

ॐ नम: शिवाय।
इस मंत्र का निरंतर जप करते रहने से चिंतामुक्त जीवन मिलता है। यह मंत्र जीवन में शांति और शीतलता प्रदान करता है। इस मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल व बिल्वपत्र चढ़ाएं व रुद्राक्ष की माला से जप भी करें।

 श्री राम, जय राम, जय जय राम।

यह मंत्र हर मंगलवार जपना चाहिए। हनुमानजी भी राम नाम का ही जप करते रहते हैं। कहते हैं राम से भी बढ़कर श्रीराम का नाम है। इस मंत्र का निरंतर जप करते रहने से मन में शांति बनी रहती है। इसके साथ ही बिगड़ते काम बनने लगते हैं।

Tags:    

Similar News