Basant Panchami 2026 : क्या बसंत पंचमी 2026 पर विवाह हो सकता है ? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष

Basant Panchami 2026 : इस बार 23 जनवरी को कोई भी अबूझ मुहूर्त नहीं है इसलिए इस दिन ना तो विवाह होगा और ना ही गृह प्रवेश या मंडन जैसे शुभ काम हो सकते हैं।

Update: 2026-01-21 14:13 GMT

Basant Panchami 2026 shadi :   बसंत पंचमी माँ सरस्वती को समर्पित दिन है। इस दिन कोई भी शुभ कार्यों की शुरुआत करता है। कई जगहों पर इस दिन बच्चों को पहली बार शिक्षा भी प्रदान की जाती है। 


पर कोई लोगों के मन में यह भी प्रश्न उठता है कि क्या इस दिन शादी हो सकती है। तो जवाब है नहीं. 


जानकारो के मुताबिक नए कार्यों की शुरुआत, शिक्षा और विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है, कहते है इस दिन अबूझ मुहू्र्त होता है और इस दिन किया गया कोई भी शुभ काम बहुत ही अच्छा साबित होता है।

लेकिन इस बार 23 जनवरी को कोई भी अबूझ मुहूर्त नहीं है इसलिए इस दिन ना तो विवाह होगा और ना ही गृह प्रवेश या मंडन जैसे शुभ काम हो सकते हैं।




 ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन  ज्योतिषीय गणनाएं चौंकाने वाली हैं, बसंत पंचमी पर विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा क्योंकि गुरु के अस्त होने की वजह से इस दिन कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

अबूझ मुहूर्त क्या होता है?

अबूझ मुहूर्त का अर्थ होता है ऐसा शुभ समय, जिसमें किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए अलग से मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती। सामान्यतः विवाह जैसे कार्यों के लिए तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति देखी जाती है, लेकिन अबूझ मुहूर्त वाले दिनों में यह सभी बाध्यताएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं। बसंत पंचमी इन्हीं विशेष तिथियों में से एक होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।


Basant Panchami पर विवाह करने का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी पर किए गए विवाह दीर्घकालीन सुख, प्रेम और स्थिरता प्रदान करते हैं। यह दिन नए जीवन की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ माना गया है। प्राचीन काल से राजघरानों और ब्राह्मण परिवारों में इस दिन सामूहिक विवाह भी कराए जाते थे।


Tags:    

Similar News