दीपावली पर अब 5 नहीं जलाये ये 7 दीपक; माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का मिलता है आशीर्वाद, बस साथ में कर लेवें ये उपाय
Diwali deepak ke niyam: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली का यह पावन त्योहार प्रकाश, समृद्धि और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर-आंगन में दीप जलाने का विशेष महत्व होता है क्योंकि दीपक न केवल अंधकार को मिटाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी कृपा का भी प्रतीक माने जाते हैं।
Astro Tips for Diwali
Astro Tips for Diwali: हिन्दू धर्म में दिवाली होली के बाद मनाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और जीवन में सुख शांति और धन-ऐश्वर्य की कामना की जाती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के टोटके भी अपनाते रहते है, लेकिन कोई लाभ नहीं होता। पर आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकें लाये है, जिसे करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, इस पूजा में लोग पांच दीपक जलाते है। लेकिन, अगर आप सात दीपक जलाते है तो आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी समेत धन के देवता कुबेर देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से भगवान कुबेर बड़े-बड़े आर्थिक संकटों से आपकी रक्षा करते है। इसके साथ ही दीवाली पर सात दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। बस आपको ये सात दिए कहाँ- कहाँ रखने है, इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
7 दीपक जलाने का विशेष महत्व
दीपावली पर घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी के लिए कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। सबसे पहले घर के मुख्य दरवाज़े पर और उसके दोनों ओर दीपक रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का स्वागत और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है। इसके आलावा घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जिससे भगवान विष्णु खुश होते हैं और बरकत आती है।
इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर के चारों कोनों में दीये जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं, घर के रसोई घर में दक्षिण-पूर्व कोने में दीपक जलाने से परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहती है। इसके आलावा दीपावली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे भी एक दीपक जरूर जलाना चाहिए, इससे भाग्य अच्छा होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
दीवाली पर दीपक की संख्या सदैव विषम ही होनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ माना जाता है। पूजा करते समय मंदिर में हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके आलावा, दीपक को कभी भी हाथ से या फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए, ऐसा करना माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है। इसके आलावा कभी भी खडित दीपक न जलाये, वहीं एक बार उपयोग में लाये गए दीपक को दुबारा उपयोग में लाने से बचे। इसके साथ ही एक दीपक से दूसरा दीपक कभी नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपक्से घर में दरिद्रता का प्रवेश होता है।