Pakistan me kaise bante hai IAS: पाकिस्तान में भी होते है IAS–IPS के पद, जानिए पाकिस्तान में कैसे बनते है सिविल सेवा अधिकारी, सैलरी सुनकर हो जाएंगे हैरान!
Pakistan me kaise bante hai IAS: भारत में स्थानीय प्रशासन चलाने के लिए IAS, IPS जैसे प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस लेवल के कौनसे अधिकारी है, जो वहां का प्रशासन संभालते हैं। भारत की तरह पाकिस्तान में भी इसी तरह के अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है और उन्हें भी अच्छी सुविधा, तनख्या और सम्मान मिलता है।
Pakistan me kaise bante hai IAS: भारत में स्थानीय प्रशासन चलाने के लिए IAS, IPS जैसे प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस लेवल के कौनसे अधिकारी है, जो वहां का प्रशासन संभालते हैं। भारत की तरह पाकिस्तान में भी इसी तरह के अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है और उन्हें भी अच्छी सुविधा, तनख्या और सम्मान मिलता है। जिस प्रकार से भारत में आईएएस, आईपीएस बनने की होड़ लगी होती है वैसे ही पाकिस्तान में भी बच्चे इस पेपर की तैयारी करते हैं। चलिए जानते है कि पाकिस्तान में बच्चे कैसे बनते है प्रशासनिक अधिकारी।
प्रशासनिक व्यवस्था की शुरुआत
भारत में प्रशासनिक व्यवस्था की देन अंग्रेजों को माना जाता है। पहले इसे Indian Civil Service यानी ICS कहा जाता था। आजादी के बाद जब भारत और पाकिस्तान अलग हुए तो दोनों देशों में यह व्यवस्था बनी रही। भारत में इसे IAS और पाकिस्तान में PAS यानी पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (Pakistan Administrative Service) का नाम दिया गया। लेकिन यह नाम भारत के IAS से मिलता जुलता होने के कारण 1950 में इसका नाम बदलकर Civil Service of Pakistan यानी CSP कर दिया गया।
1973 में पाकिस्तान ने फिर से अपने संविधान में बदलाव किया और CSP के तीन हिस्से कर दिए। इसके बाद से ही जून 2012 तक इसका नाम District Management Group (DMG) था लेकिन अब इसका नाम फिर से PAS (एलीट कैडर) कर दिया गया है। पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस का पद धारण करने अधिकारी यहां के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और सचिव के रूप में पूरा प्रशासन संभालते है और साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए भारत में IPS की तरह PSP (पुलिस सर्विस ऑफ पाकिस्तान) की नियुक्ति होती है।
कैसे बनते है PAS और PSP
पाकिस्तान में प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज एक्जाम(CSS) पास करना होता है, जो साल में एक बार आयोजित की जाती है और भारत में जैसे CSE का एग्जाम यूपीएससी(UPSC) लेता है वैसे ही पाकिस्तान में संघीय लोक सेवा आयोग(Federal Public Service Commission,FPSC) होता है, जो यह चयन परीक्षा लेता है। इस पेपर में 21 से 30 साल तक के छात्र शामिल हो सकते हैं और 1200 अंक के पेपर में 600 अंक प्राप्त करने होते हैं। फिर इंटरव्यू द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लाहौर में स्थित सिविल सर्विसेज अकादमी में दो वर्षों के लिए प्रशिक्षण पर भेजा जाता है, यहां उन्हें कानून और प्रशासन की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।
PAS को कितनी मिलती है सैलरी
भारत की तुलना में पाकिस्तान के PAS अधिकारियों की सैलरी कम होती है। भारत में एक आईएएस, आईपीएस का पे लेवल–10 के हिसाब से शुरुआती सैलरी 56,000 रुपए के आस पास होती है। वहीं अगर पाकिस्तान के अफसरों की बात करे तो उन्हें बेसिक पे लेवल 17 से चालू किया जाता है और इन्हें मासिक वेतन 1 लाख से 1 लाख 20 हजार पाकिस्तानी रुपये के बीच दिया जाता है, जो भारतीय रुपए में कुछ 30 से 38 हजार रुपए कम है। तनख्वाह के साथ ही इन्हें आवास, कार, सरकारी ड्राइवर, टेलीफोन और अन्य भत्ते भी दिए जाते है।