Malabar Pit Viper Details: भारत का ऐसा खतरनाक सांप, जो खतरा देखते ही तुरंत बदल लेता है अपना रंग! जानिए मालाबार पिट वाइपर की खासियत

Malabar Pit Viper Details: भारत की धरती पर अनेक प्रकार के पेड़–पौधे और जीव–जंतु निवास करते है। इसमें से कुछ शांत और दोस्ताना स्वभाव के होते है तो कुछ जहरीले और खतरनाक किस्म के। आज हम इन्हीं जहरीले जीवों में एक विशेष सांप के बारे में बताने वालें है, जो अपनी लाजवाब खूबसूरती के पीछे मौत का खतरा छुपाए रहता हैं। इस सांप का नाम है मालाबार पिट वाइपर(Malabar Pit Viper)...

Update: 2025-12-16 07:06 GMT

Malabar Pit Viper Details: भारत की धरती पर अनेक प्रकार के पेड़–पौधे और जीव–जंतु निवास करते है। इसमें से कुछ शांत और दोस्ताना स्वभाव के होते है तो कुछ जहरीले और खतरनाक किस्म के। आज हम इन्हीं जहरीले जीवों में एक विशेष सांप के बारे में बताने वालें है, जो अपनी लाजवाब खूबसूरती के पीछे मौत का खतरा छुपाए रहता हैं। इस सांप का नाम है मालाबार पिट वाइपर(Malabar Pit Viper), जो पश्चिमी घाट के घने जंगलों में पाया जाता है। यह सांप देखने में इतना आकर्षक होता है कि कोई भी इसकी सुंदरता पर मोहित हो जाए, लेकिन इसमें जहर भी उसी लेवल का होता है। आइए जानते है इस खास रंगीन सांप की खासियत।

मालाबार पिट वाइपर की विशेषता

यह सांप पूरी तरह से भारत में ही पाया जाता है खासकर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों और घने वर्षावनों में इसका निवास स्थान है। इसे रॉक वाइपर या मालाबार रॉक पिट वाइपर जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। इस सांप की शारीरिक बनावट बेहद खास होती है, आकार में ये ज्यादा लंबे नहीं होते और न ही ज्यादा छोटे होते है और सिर का आकार त्रिकोणीय आकृति का होता है जो वाइपर परिवार के सांपों की खास पहचान है।

लेकिन जो बात इस सांप को सबसे अलग बनाती है वह है इसका रंग बदलने का गुण। यह सांप भूरे रंग से लेकर चमकीले पीले, गहरे हरे, नारंगी और यहां तक कि चॉकलेटी रंग में भी दिख सकता है। इतने अलग अलग रंगों में पाए जाने की वजह से यह सांप जंगल की हरियाली और पेड़ों की छाल में इस तरह घुल मिल जाता है कि इंसान की आंखें जरूर धोखा खा जाती है।

इस सांप के शिकार की विशेष तकनीक

मालाबार पिट वाइपर एक शांत शिकारी है। यह घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर शिकार का इंतजार करता रहता है। इसके चेहरे पर एक विशेष प्रकार का गड्ढा होता है जिसे पिट ऑर्गन कहते हैं और यही पिट ऑर्गन इसके नाम में जुड़ा हुआ है। यह अंग इस सांप को दूसरे जानवर के गर्मी को महसूस कराता है और यह अंधेरे में भी गर्म खून वाले जानवरों का पता लगा लेता है। यह अपने आहार में छोटे पक्षी, मेंढक और जंगली कीड़े मकोड़े को खाता है।

यह सांप इतना खतरनाक क्यों है?

भारत के वैज्ञानिक काफी समय तक यह मानते रहे कि मालाबार पिट वाइपर का जहर उतना खतरनाक नहीं है जितना अन्य सांपों का है। लेकिन हाल के वर्षों में हुए शोध ने इस मान्यता को पूरी तरह बदल दिया है। कर्नाटक के मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के वैज्ञानिकों ने मालाबार पिट वाइपर के काटने पर गहन अध्ययन किया। परिणाम में सामने आया कि इसके जहर से भयंकर सूजन और दर्द होता है। अगर यह जहर शरीर में फैलता गया तो खून के थक्के जमाने और किडनी से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है, जो कि काफी जानलेवा है।

Tags:    

Similar News