Kis tarah Ke chappal Roz nahin pahnane chahie: रोज पहनने वाली चप्पल बन सकती है घुटनों के दर्द की वजह; जानिए किस तरह के फुटवियर नहीं पहनने चाहिए?
Kis tarah Ke chappal Roz nahin pahnane chahie: जिस तरह से रोजाना पैरों और कमर में जो अकड़न महसूस होती है उसके पीछे आपके द्वारा पहने जाने वाले चप्पल भी जिम्मेदार हो सकते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि आज तक हमने इस बारे में कभी सोचा ही नहीं की हमारे द्वारा पहने जाने वाला फुटवियर ही समस्या का कारण बन सकता है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Kis tarah Ke chappal Roz nahin pahnane chahie: क्या आप भी लंबे समय से घुटने और पैरों के दर्द से परेशान हैं? तो रोज पहनने वाली एक चीज को कभी भी नजरअंदाज मत करिएगा क्योंकि यही एक छोटी सी चीज आपके घुटने और पैरों के दर्द का कारण बन सकती है, वह है आपका चप्पल। जी हां! जिस तरह से रोजाना पैरों और कमर में जो अकड़न महसूस होती है उसके पीछे आपके द्वारा पहने जाने वाले चप्पल भी जिम्मेदार हो सकते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि आज तक हमने इस बारे में कभी सोचा ही नहीं की हमारे द्वारा पहने जाने वाला फुटवियर ही समस्या का कारण बन सकता है।
गलत चप्पल पहनने से हो सकता है नुकसान
आपने एक चीज जरूर गौर किया होगा कि जब भी हम कहीं ऊबड़–खाबड़ वाली सतह (जो समतल नहीं है) पर बैठते हैं तो हमारे पीछे के हिस्से और कमर में अकड़न महसूस होने लगती है। ठीक इसी तरह हमारे पूरे शरीर का भार पैरों पर ही अधिक होता है और सिर से लेकर पैर तक हमारा शरीर घुटनों, टखनों और हड्डियों की पूरी श्रृंखला से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जब भी हम गलत फुटवियर पहन लेते हैं तो पैरों के साथ-साथ घुटनों, जांघों और कमर में भी दर्द शुरू हो जाता है। इस चीज के लिए लोग कई बार दवाइयां भी लेने लगते हैं क्योंकि उन्हें यह ज्ञात ही नहीं होता कि उनका फुटवियर ही यह सब कर रहा है।
कैसे पहचाने की चप्पल/जूते पैरों के लिए सही नहीं है?
यह बात तो समझ आ गई की मुख्य समस्या हमारे फुटवियर में है तो अब जानिए कि किस तरह के फुटवियर पहनने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको कभी भी ऐसे जूते या चप्पल नहीं पहनने हैं जो बहुत ज्यादा टाइट और बहुत ज्यादा ढीले हो। टाइट जूते से आपके पैरों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है साथ ही ढीले चप्पलों में आपके पैर फिसल भी सकते हैं, जो तलवों के लिए ग्रिप बनाने में सही साबित नहीं होंगे। बड़ी हिल सैंडल पहनने वाली महिलाओं के लिए भी यह निर्देश है कि इस तरह के सैंडल से शरीर का पूरा भार पैरों के तलवों पर बराबर न पड़ कर सिर्फ पंजों पर ही पड़ता है। यह आपके घुटनों के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी के लिए भी हानिकारक है।
सही फुटवियर की पहचान कैसे करें
अपने दिन भर के कार्यों के लिए आप जो भी फुटवियर पहनते हैं तो कोशिश करें कि वह आपके पैरों के ठीक नाप का हो और उसका मटेरियल भी सॉफ्ट या चमड़े का होना चाहिए क्योंकि सिंथेटिक मटेरियल से बने फुटवियर काफी हार्ड होते हैं जो पैरों के लिए सही नहीं है। यदि आपका कार्य काफी लंबे समय तक खड़े होकर करने वाला है तो कोशिश करें कि आप जो चप्पल या जूते पहनते हैं उसके तलवे मजबूत और नरम हो। खड़े होकर कार्य करने पर शरीर का पूरा वजन एड़ियों पर होता है ऐसे में जूते के नरम तलवे आपके कुछ भार को अवशोषित कर लेंगे जिससे एड़ियों पर दबाव कम पड़ेगा। यदि जूता काफी पुराना हो गया है और उसके तलवो से कुशनिंग खराब हो गई है, तो ऐसे जूतों को नहीं पहनना चाहिए। आपको यह भी समझना बहुत जरूरी है कि घुटनों और पैरों के दर्द का कारण सिर्फ चप्पल ही नहीं होते। यदि आपकी समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।