Keshkal ghati Bastar: ये है बस्तर की सबसे खूबसूरत घाटी, दीवारें कहतीं हैं आदिवासी इतिहास और संस्कृति की कहानियां, जानिए केशकाल घाटी के बारे में

Keshkal ghati Bastar: केशकाल घाटी, जिसे केशकाल वैली के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में स्थित एक ऐसी प्राकृतिक स्थल जो अपने घने जंगलों पहाड़ियों और घुमावदार सड़कों के लिए मशहूर है।

Update: 2025-09-22 07:01 GMT

Keshkal ghati Bastar: केशकाल घाटी, जिसे केशकाल वैली के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में स्थित एक ऐसी प्राकृतिक स्थल जो अपने घने जंगलों पहाड़ियों और घुमावदार सड़कों के लिए मशहूर है। यह घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित है जो कुंडा गांव और कंकर के बीच में है, इसे बस्तर का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां की जनसंख्या लगभग 43,000 है, और यह शहर एक नगर पंचायत है जहां हिंदी और हल्बी मुख्य भाषाएं बोली जाती हैं।

केशकाल घाटी कोंडागांव जिले के केशकाल तहसील में स्थित है, जो कांकेर और बस्तर जिलों की सीमा पर है। केशकाल घाटी 5 किलोमीटर लंबी सड़क से गिरी हुई है जिसमें 12 घुमावदार मोड़ है। इसे तेलिन घाटी के नाम से भी जाना जाता है।इस क्षेत्र में बॉक्साइट के भंडार बहुत अधिक हैं, और यह घने जंगलों से ढका हुआ है। यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय होने की वजह से यहां गर्मियों में भी बारिश होती है। इसकी यह भौगोलिक विशेषता इसे एक अनोखा पर्यटन स्थल बनती है।

केशकाल घाटी का इतिहास

केशकाल घाटी का इतिहास मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ है क्योंकि छत्तीसगढ़ सन् 2000 में बनने से पहले यह मध्य प्रदेश का हिस्सा था। इस घाटी में सड़क का निर्माण 1960 के दशक में हुआ था जो शुरुआती समय में एनएच43 का हिस्सा थी अब यह एनएच30 के रूप में जानी जाती है। इस घाटी के निर्माण कार्य में लगभग 10 से 11 वर्ष लगे थे। हाल ही में, नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक इसकी मरम्मत की गई, जिसमें सड़क को मजबूत किया गया और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दीवारों पर 3डी पेंटिंग्स बनाई गईं, जो बस्तर की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को दर्शाती हैं।

अन्य मुख्य आकर्षण

केशकाल घाटी प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर एक्टिविटीज और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्य आकर्षण में घाटी खुद शामिल है, जहां घने जंगल, पहाड़ियां और 12 मोड़ों वाली सड़क यात्रा को रोमांचक बनाती है। ऊपर से घाटी का दृश्य नीचे की वैली का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करता है, जो आपको थोड़ी देर के लिए रुककर फोटो खींचने पर मजबूर कर देता है। इसके पास टाटामारी हिल स्टेशन है, जो ठंडी हवा और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है यहां से सूर्यास्त का नजारा देखना एक यादगार अनुभव होता है। धार्मिक स्थलों में तेलिन माता मंदिर, गोब्राइन शिव मंदिर हैं, सीता पंचवटी जहां विभिन्न समुदायों के लोग आते हैं और अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।

घूमने का सही समय

केशकाल घाटी की यात्रा करने का सर्वोत्तम समय है मानसून। जहां हरी भरी घाटी और झरनों का आनंद लिया जा सकता है। इस समय तापमान भी काफी आदर्श रहता है लगभग 18 से 25 डिग्री के बीच। ये मौसम यात्रा को और भी यादगार बनाते हैं, क्योंकि हर मौसम में इसकी सुंदरता अलग रूप लेती है, और स्थानीय लोग बताते हैं कि सर्दियों में यहां की रातें तारों का विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत करती हैं।

Tags:    

Similar News