गुड़ी पड़वा में मेकअप न काला पड़ेगा न पसीने से बहेगा, ट्राई करें दो ज़बरदस्त हैक्स और कुछ सिंपल टिप्स लाइट समर मेकअप के लिए

Light Summer Makeup Tips: हम आपको दो ऐसे ज़बरदस्त हैक्स और कुछ सिंपल टिप्स बता रहे हैं जो लाइट समर मेकअप के लिए परफेक्ट हैं। इससे आपका मेकअप लाॅन्ग लास्टिंग रहेगा और आपकी सजधज के साथ आपका मेकअप भी बखूबी साथ देगा। बस फॉलो कीजिए ये टिप्स और घंटों तरोताज़ा-खूबसूरत दिखिये।

Update: 2026-03-18 13:40 GMT

Light Summer Makeup Tips: गुड़ी पड़वा के दिन कितनी भी गर्मी पड़े, पर न तो आपका मेकअप घंटों बिगड़ेगा, न काला पड़ेगा। हम आपको दो ऐसे ज़बरदस्त हैक्स और कुछ सिंपल टिप्स बता रहे हैं जो लाइट समर मेकअप के लिए परफेक्ट हैं। इससे आपका मेकअप लाॅन्ग लास्टिंग रहेगा और आपकी सजधज के साथ आपका मेकअप भी बखूबी साथ देगा। बस फॉलो कीजिए ये टिप्स और घंटों तरोताज़ा-खूबसूरत दिखिये।

स्टेप-1

मेकअप से पहले चेहरे को बहुत अच्छी तरह फेस वाॅश से क्लीन कीजिए।

स्टेप - 2

एक टमाटर को काटिए और उसमें शहद की कुछ बंदें डालिए। अब इससे अपने पूरे चेहरे पर मसाज कीजिए। इससे गरमी में भी आपके चेहरे पर घंटों चिपचिपाहट नहीं होगी। ये था हैक नंबर वन।

स्टेप - 3

कुछ आइस क्यूब लीजिए और इसे एक रुमाल में रख अपने पूरे चेहरे पर मलिए। यह गर्मी में मेकअप को लाॅन्ग लास्टिंग बनाने का दूसरा जबरदस्त हैक है।

स्टेप-4

अपने पसंद का कोई भी जेल बेस्ड प्राइमर लें और उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। अगर आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप एलोवेरा जेल से भी काम चला सकती हैं।

स्टेप - 5

समर में फाउंडेशन को स्किप करके आप सीधे कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जहां आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, वहां पर कंसीलर लगाइए और एक डैंप ब्यूटी ब्लेंडर से उसे वहीं पर ब्लैंड कर दीजिये।

स्टेप-6

आप किसी अच्छे ब्रांड के काॅपैक्ट पाउडर से अपने चेहरे को मैट फिनिश दें। पहले उन जगहों पर पाउडर लगाएं जहां आपने कंसीलर लगाया है। उसके बाद पूरे चेहरे पर उसे अच्छी तरह अप्लाई करें।

स्टेप - 7

अब आइब्रो पेंसिल से अपनी आईब्रो बनाइये, मस्कारा लगाइये। फिर लिपस्टिक लगाइए और चाहे तो ब्लश भी लगा सकती हैं। आपका समर फ्रेंडली लाइट मेकअप हो गया है। काॅन्फिडेंस से बाहर जाइये। आपका मेकअप घंटों टिकेगा।

Tags:    

Similar News