Japanese fruit Persimmon: टमाटर जैसे दिखने वाले इस फल के अनगिनत फायदे, खाते ही चमकने लगेगी स्कीन, पढ़िए पर्सिमोन फल के बारे में

Japanese fruit Persimmon: जब भी हम किसी नए फल के बारे में सुनते है तो हमें उस फल को देखने और खाने की इच्छा तीव्र होने लगती है। हम बात कर रहे हैं पेर्सिमोन(पर्सिमोन) की, आइए जानते हैं इस फल की खास बातें..

Update: 2025-10-26 10:15 GMT

Japanese fruit Persimmon: जब भी हम किसी नए फल के बारे में सुनते है तो हमें उस फल को देखने और खाने की इच्छा तीव्र होने लगती है। आज हम जिस फल की बात करने जा रहे हैं वह भारतीय बाजारों में अब तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यह फल दिखने में भले ही टमाटर जैसा लगे लेकिन इसके गुण और स्वाद में जमीन-आसमान का अंतर है। तकरीबन 2000 साल पहले इस फल की खेती चीन में की गई थी बाद में यह जापान और कोरिया में पहुंचा। हम बात कर रहे हैं पेर्सिमोन(पर्सिमोन) की, आइए जानते हैं इस फल की खास बातें।

इस फल के अन्य नाम

देश के विभिन्न हिस्सों में इसे खुरमा, तेंदू फल, रामफल और जापानी फल जैसे नामों से जाना जाता है। पेर्सिमोन के पेड़ में दो से तीन साल में फल लगना शुरू हो जाते हैं। यह फल डायोस्पायरोस परिवार से संबंध रखता है। इसकी सबसे पहली पहचान इसके अनूठे रंग से होती है। जब फल पकना शुरू होता है तो इसका रंग हल्के पीले-नारंगी से शुरू होकर गहरे लाल-नारंगी तक पहुंच जाता है।

कहां उगता है यह फल

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में यह फल उगाया जाता है। खासतौर पर विंध्याचल की पहाड़ियों में आपको इसके पेड़ देखने को मिल जाएंगे। यह किस्म एशियाई मूल की है और हमारी जलवायु में अच्छी तरह फलती-फूलती है। उष्णकटिबंधीय मौसम इस फल के लिए उपयुक्त माना जाता है।

फल की प्रजातियां

पेरिसिमन फल की मुख्य रूप से बाजार में दो एशियाई किस्में मिलती हैं पहली किस्म का नाम है फुयु। इसे पहचानना बेहद आसान है। यह दिखने में एक चपटे टमाटर जैसा लगता है, जिसका आधार सपाट होता है। आप इसे किसी भी अवस्था में खा सकते हैं।

दूसरी किस्म का नाम है हचिया। इसका आकार नीचे से नुकीला होता है। इसमें टैनिन नामक तत्व की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। टैनिन वही चीज है जो चाय को कड़वा और कसैला बनाता है। इसलिए अगर आपने गलती से कच्चा हचिया खा लिया, तो आपका मुंह कड़वाहट से भर जाएगा। इसे पकने पर ही खाया जाता है।

यह फल है पोषक तत्वों का खजाना

इस फल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक मध्यम आकार के पेरिसिमन में लगभग 11% कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। कैलोरी के मामले में यह फल काफी हल्का है। वजन नियंत्रित करने वाले लोगों के लिए यह फल काफी वरदान साबित हो सकता है।

पेरिसिमन फल विटामिन सी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस फल में विटामिन सी की इतनी मात्रा होती है कि एक फल खाने से ही आपके दिन भर की विटामिन सी की कमी दूर हो जाएगी। यह विटामिन सी हमारी त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जिम्मेदार होता है।

इस फल में ल्यूटिन नामक एक विशेष एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। यह तत्व आंखों को स्क्रीन की नीली रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाता है। विटामिन A भी इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी को भी इससे दूर किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं में भी इस फल का सेवन करें।

किस प्रकार से इसे खाएं

इस फल को खीरे, टमाटर के साथ सलाद की तरह काटकर ग्रहण किया जा सकता है। इसे भूनकर, चटनी की तरह पीसकर भी सेवन कर सकते है। इसे काटकर सुखा ले और चिप्स की तरह खाया जा सकता है। इसके गुदे को आइसक्रीम या केक में मिलाकर भी खाना, एक तरीका हो सकता है।

Tags:    

Similar News