Hair transplant se Jude kuchh Myth: क्या सच में हेयर ट्रांसप्लांट कराने पर नकली बाल लगा दिया जाता है? जानिए इसको लेकर फैले मिथक की पूरी सच्चाई!

Hair transplant se Jude kuchh Myth: भारत में हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर लोगों के बीच कई ऐसी चीजें चिंता का विषय बनी हुई है जो वास्तव में सत्य है ही नहीं। आइए जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर फैली कुछ भ्रांतियों के बारे में।

Update: 2026-02-14 06:43 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Hair transplant se Jude kuchh Myth: वर्तमान समय की लाइफस्टाइल और खानपान ने लोगों की सेहत के साथ-साथ बालों पर भी काफी असर डाला है। 20 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं में बाल झड़ने की समस्या देखी जा रही है। सिर में बालों का न होना हमारे कॉन्फिडेंस को काफी कम कर देता है और हमें स्वयं ही शर्मिंदगी महसूस होती है। इसी समस्या के इलाज के लिए लोग अब महंगी सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट कराने का सोचते हैं। यह तरीका नेचुरल बाल उगाने के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है क्योंकि हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए आपको पहले की तरह ही सिर में प्राकृतिक और घने बालों की प्राप्ति हो सकती है। भारत में हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर लोगों के बीच कई ऐसी चीजें चिंता का विषय बनी हुई है जो वास्तव में सत्य है ही नहीं। आइए जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर फैली कुछ भ्रांतियों के बारे में।

हेयर ट्रांसप्लांट (बाल प्रत्यारोपण) किसे कहते हैं

सिर में नए बाल उगाने के लिए कराए गए कॉस्मेटिक सर्जरी को हेयर ट्रांसप्लांट कहते हैं। इसमें सिर के पिछले हिस्सों से बालों को जड़ सहित निकाल कर उस जगह पर लगाया जाता है जहां के बाल झड़ चुके हैं। 7 से 8 घंटे की इस सर्जरी में गंजेपन का स्थायी इलाज किया जाता है। इस सर्जरी के तीन से चार महीने में आपके नेचुरल बाल फिर से आने लग जाते हैं।

हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां

1. हेयर ट्रांसप्लांट एक दर्दनाक प्रक्रिया है

जब भी किसी व्यक्ति का हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है तो उसके सिर को स्थानीय एनेस्थीसिया देकर सुन्न कर देते है। इससे दर्द तो नहीं लेकिन हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। एनेस्थीसिया के इंजेक्शन लगाते समय ही कुछ एक या दो मिनट के लिए दर्द महसूस होगा लेकिन कुछ समय बाद यह भी सामान्य हो जाएगा।

2. नकली बालों से किया जाता है हेयर ट्रांसप्लांट

अधिकतर लोगों को यह लगता है की हेयर ट्रांसप्लांट में नकली बालों का उपयोग किया जाता है लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसमें आपके ही सिर के उन हिस्सों से बाल निकाले जाते हैं जहां बालों की संख्या अधिक है। फिर इस निकाले हुए बाल को गंजे हो चुके स्थान पर काफी बारीकी से लगाया जाता है ताकि बाल उगे तो नेचुरल ही लगे।

3. अन्य इंसान के बालों का होता है उपयोग

एक मिथक यह भी है की हेयर ट्रांसप्लांट कराने के दौरान दूसरे व्यक्तियों के बालों का उपयोग किया जाता है। यह बात पूरी तरह से गलत है क्योंकि दूसरे व्यक्तियों के बालों को आपका शरीर एक्सेप्ट ही नहीं करेगा और ट्रांसप्लांट ठीक से नहीं हो पाएगा।

4. यह मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है

हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी कराते वक्त यह सिर के बाहरी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और स्किन कैंसर जैसी कई बीमारियों का भी कारण बनता है। ऐसा कहना सरासर गलत है क्योंकि हेयर ट्रांसप्लांट का ऐसी बीमारियों से कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है।

5. तय उम्र में हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कराने पर पूरे बाल झड़ जाते हैं

कई लोग यह भी मानते हैं की हेयर ट्रांसप्लांट कराने की एक उम्र होती है और यदि उस उम्र से पहले आपने ट्रांसप्लांट कराया तो आपके बचे हुए बाल भी झड़ सकते हैं लेकिन यह बात भी पूरी तरह झूठ है। 55 से 60 साल की उम्र तक के व्यक्ति डॉक्टर की सलाह से हेयर ट्रांसप्लांट करा सकते हैं।

Tags:    

Similar News