Duniya ki sabse badi jamin ke malik: ये व्यक्ति है दुनिया के आधे से अधिक जमीनों का मालिक, जानिए इसकी अपार संपत्ति का राज
Duniya ki sabse badi jamin ke malik: वर्तमान समय में अगर किसी के पास 10 से 20 एकड़ भी जमीन है तो वह बहुत बड़ी बात है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा ज़मीन का मालिक कौन है? इस एक परिवार के पास दुनिया की इतनी जमीने है कि किसी आम व्यक्ति के सात पुश्ते भी नहीं खरीद पाएंगी। चलिए जानते हैं इस अमीर परिवार के बारे में।
Duniya ki sabse badi jamin ke malik: गांव में जब हम किसी व्यक्ति को सेठ, गौंटिया या जमींदार कहते हैं, तो उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण होता है वह है उस व्यक्ति की धन– संपत्ति खासकर जमीन। पहले के समय में भी गांव की आधी से अधिक जमीन, जमींदार के नाम ही होती थी। वर्तमान समय में अगर किसी के पास 10 से 20 एकड़ भी जमीन है तो वह बहुत बड़ी बात है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा ज़मीन का मालिक कौन है? इस एक परिवार के पास दुनिया की इतनी जमीने है कि किसी आम व्यक्ति के सात पुश्ते भी नहीं खरीद पाएंगी। चलिए जानते हैं इस अमीर परिवार के बारे में।
ब्रिटिश शाही परिवार: दुनिया के 16% जमीन के मालिक
एक समय था जब ब्रिटिश शासन दुनिया के हर देश में कब्जा करके बैठी थी। इन्होंने अपनी संपत्ति इतनी बढ़ा ली थी कि इनका कोई मुकाबला नहीं था। आज हम बात करने वाले हैं ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की जिन्हें विश्व का सबसे बड़ा भूस्वामी(Landlord) माना जाता है। ये क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र है और उनकी मृत्यु के बाद राजा बने हैं। इनके पास पूरे विश्व का 16.6 प्रतिशत जमीन का मालिकाना हक है परंतु यह इनकी निजी संपत्ति नहीं है बल्कि यह मालिकाना हक तब तक रहेगा जब तक वे राजा बने रहेंगे।
ब्रिटिश राज परिवार के पास कुल मिलाकर 250,000 एकड़ भूमि है,जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और कनाडा जैसे कई अलग-अलग देशों में फैली हुई है। इस जमीन का 115,000 एकड़ भूमि में खेती और बागवानी जैसे कार्य होते है। साथ ही इनकी बाकी जमीने अलग-अलग देशों के प्रमुख शहरों, समुद्र तटो और कई बड़े–बड़े कॉम्प्लेक्स के रूप में आज भी मौजूद है।
the crown estate करती है इन संपतियों का प्रबंधन
दुनिया के अलग-अलग देशों में फैली इतनी विशाल संपत्ति को मैनेज करना काफी मुश्किल भरा काम था। इसलिए इन संपत्तियों का प्रबंधन करने के लिए द क्राउन एस्टेट नाम की एक संस्था बनाई गई। यही संस्था ब्रिटिश राज परिवार के इन विशाल सम्राज्य का रखरखाव करती है। द क्राउन एस्टेट इन संपत्तियों का उपयोग अन्य व्यवसायों में भी करता है जैसे स्टॉक में इनवेस्टमेंट और प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य आदि। मार्च 2025 तक की स्थिति में इस कंपनी ने 1.15 बिलियन डॉलर का बड़ा मुनाफा भी कमाया था। किंग चार्ल्स को डची ऑफ लैंकेस्टर नामक एक निजी संपत्ति से भी धन प्राप्त होता है। इस तरह से इनकी कुल संपत्ति 850 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।