Duniya ka sabse bada parivar: 39 पत्नियां और 94 बच्चों वाला दुनिया का सबसे बड़ा परिवार; जानिए कौन है यह व्यक्ति जिसने यह कारनामा कर दिखाया!

Duniya ka sabse bada parivar: आपने ”हम दो हमारे दो” वाला फेमस नारा तो सुना ही होगा। यह परिवार में चार सदस्य होने की बात करता है लेकिन भारत में ही एक ऐसा व्यक्ति है जिसने हम 40 और हमारे 167 करके एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

Update: 2026-01-16 06:50 GMT

Duniya ka sabse bada parivar: आपने ”हम दो हमारे दो” वाला फेमस नारा तो सुना ही होगा। यह परिवार में चार सदस्य होने की बात करता है लेकिन भारत में ही एक ऐसा व्यक्ति है जिसने हम 40 और हमारे 167 करके एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में बढ़ती महंगाई के वजह से 2 से 3 सदस्य वाले परिवार को चलाना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन यहीं एक ऐसा भी व्यक्ति है जिसके परिवार में कुल 187 सदस्य हैं जिसमें इसके बच्चे और पत्नियां शामिल है। यह परिवार पूरी दुनिया में इकलौता परिवार है जहां इतने सारे लोग रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इतने सारे बच्चे और पत्तियां ये संभाल कैसे रहे होंगे? आईए जानते हैं कौन है यह व्यक्ति जिसने इतना बड़ा परिवार बना लिया है।

जिओना चाना है परिवार के मुखिया

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में रहने वाले जिओना चाना ने विश्व का सबसे बड़ा परिवार खड़ा कर दिया है। यह गांव आइजोल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिओना चाना का जन्म जुलाई 1945 में हुआ था और ये चाना पॉल संप्रदाय से आते थे, यहां सदस्यों को बहु विवाह की अनुमति दी जाती थी। इन्होंने अपना पहला विवाह 17 वर्ष की आयु में किया था। कई लोग यह भी मानते हैं कि ये ईसाई धर्म का पालन करते थे।

परिवार में सदस्यों की संख्या

यह परिवार इतना विशाल है कि इनकी कड़ियां गिनते–गिनते आप थक जाएंगे। उनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 से भी अधिक पोते-पोतियां है। कुल मिलाकर इस परिवार में 167 से 170 के बीच सदस्य हैं, जो विश्व में किसी भी परिवार से सबसे ज्यादा है। इतना बड़ा परिवार एक ही गांव के एक ही घर में रहता है। जहां इन्होंने चार मंजिला एक विशाल भवन बना रखा है जिसमें 100 से भी अधिक कमरे बने हुए हैं, उन्होंने इस घर का नाम छुआन थार रन रखा गया था जिसका अर्थ था न्यू जनरेशन होम। यह घर उनके रहने के साथ-साथ एक टूरिस्ट प्लेस भी बन गया है, जहां दूर-दूर से लोग केवल उनके परिवार को ही देखने आते है।

सारे लोग एक साथ करते हैं भोजन

यह परिवार खेती बाड़ी और कुछ छोटे अन्य व्यवसाययों पर ही टिका हुआ है। हर दिन इतने लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां खाना बनाने के लिए इनकी पत्नियां और बच्चे ही कार्य करते हैं और इनकी सबसे बड़ी पत्नी ही घर का पूरा प्रबंधन संभालती है। यहां कुल 180 सदस्यों का भोजन तैयार होता है,जो किसी होटल से कम नहीं है। यहां प्रतिदिन 130 किलो अनाज जिसमें सब्जियां, मांस और दाल आदि शामिल है। साथ ही ये सभी एक साथ 50 सीट वाली डाइनिंग हॉल में बैठकर भोजन किया करते थे।

जिओना चाना का अंतिम समय

जिओना की मृत्यु 2021 में 76 वर्ष की आयु में शुगर और ब्लड प्रेशर की वजह से हुई थी। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी यह परिवार बिना किसी लड़ाई झगड़े के पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना हुआ है। जहां परिवार के अन्य सदस्य कई प्रकार के व्यवसाय व कृषि आदि का कार्य कर रहे हैं। इतना बड़ा परिवार बनाना और उसे सुचारू रूप से चलाना वर्तमान समय में तो नामुमकिन सा लगता है। उनके इस कारनामे की वजह से यह राज्य और इनका बकटावंग गांव काफी फेमस हुआ।

Tags:    

Similar News