Dharti ke sabse chalak Shikari: दिमाग से खेलकर शिकार करने वाले खतरनाक जीव: मिलिए प्रकृति के मास्टरमाइंड शिकारियों से
Dharti ke sabse chalak Shikari: अपने शिकार को कंफ्यूज करना फिर उनके दिमाग से खेलना यहीं उनका मुख्य कार्य है। चलिए जानते हैं कुछ खतरनाक साइकोलॉजिकल शिकारीयो के बारे में।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Dharti ke sabse chalak Shikari: जंगल हो या फिर समुद्र यहां हर जीव या तो शिकारी है या फिर शिकार। खुद को धरती पर जिंदा रखने के लिए इन जीवों के बीच हमेशा संघर्ष चलते रहता है। आज हम धरती के कुछ ऐसे शिकारी जीवो के बारे में जानेंगे जो अपनी ताकत के साथ-साथ दिमाग का भी उपयोग करके शिकार को दबोच लेते हैं। इन शिकारी जानवरों के पास कई ऐसे साइकोलॉजिकल ट्रिक्स होते हैं जिसमें ये आसानी से किसी भी शिकार को फंसा लेते हैं। अपने शिकार को कंफ्यूज करना फिर उनके दिमाग से खेलना यहीं उनका मुख्य कार्य है। चलिए जानते हैं कुछ खतरनाक साइकोलॉजिकल शिकारीयो के बारे में।
1. एलिगेटर स्नैपिंग कछुआ/Alligator Snapping Turtle
कछुए की प्रजाति में सबसे खतरनाक एलिगेटर स्नैपिंग कछुए को ही माना जाता है। इसका शिकार करने का तरीका बिलकुल भी सामान्य नहीं है। यह सबसे पहले पानी में एक जगह शांति से मुंह खोलकर बैठ जाता है और इसकी हिलती हुई जीभ किसी छोटे कीड़े के समान दिखाई देती है जिसे देखकर मछलियां आसानी से इस कछुए का भोजन बन जाती है।
2. कटलफिश/Cuttlefish
इस मछली की संरचना भी काफी अनोखी है इसमें ऑक्टोपस की तरह 8 भुजाएं और 2 लंबे टेंटिकल्स पाए जाते हैं। इसकी बाहरी त्वचा पर कुछ ऐसे पैटर्न (strobing pulses) पाए जाते हैं जिन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि यह रंग बदल रहे हो। इनकी इसी खूबी के वजह से शिकार इन्हें ढंग से समझ नहीं पाते और कुछ समय के लिए वही जम जाते हैं फिर सही मौका देखकर कटलफिश इन पर हमला कर देती है।
3. हंपबैक व्हेल/Humpback Whale
यह व्हेल एक साथ हजारों छोटी मछलियों को खाने की क्षमता रखती है। इसके शिकार करने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। यह सबसे पहले छोटे-छोटे बुलबुले बनाकर एक साथ बहुत सारी छोटी मछलियों को कंफ्यूज कर देती है और अचानक हमला करके सब को खा जाती है।
4. मार्गे बिल्ली/Margay Cat
दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाने वाली यह बिल्ली अपनी चालाकी के लिए जानी जाती हैं। इसका शरीर इतना लचीला है कि यह 180 डिग्री का टर्न भी ले सकती है। यह बंदर के छोटे बच्चों, गिलहरी और मेंढकों का शिकार करती है। यह सबसे पहले जानवरों को अपने पास उन्हीं की आवाज में बुलाती है जो इसकी काफी खास बात है और जब यह छोटे जानवर इसके पास आते हैं तो ये सीधे उन्हें अपना शिकार बना लेती है।
5. ओर्का/Orca
समुद्र का सबसे बुद्धिमान और ताकतवर शिकारी ओर्का मछली को ही माना जाता है, इसे किलर व्हेल भी कहते है। यह मछलियां बचपन से ही अपने बच्चों को शिकार के नए-नए तकनीक एक मिलिट्री ट्रेनिंग की तरह सिखाती है। यह मछली डॉल्फिन की प्रजाति से ही आती है। ये मछलियां इतनी बुद्धिमान होती है कि बर्फ के ऊपर बैठे सील का शिकार करने के लिए बड़ी बड़ी लहरें बनाती है और बर्फ को तोड़कर सील का शिकार कर लेती है।