Bharat me kaunsi company banati hai hawai jahaj: भारत में कौन–कौन सी कंपनियां बनाती है हवाई जहाज; जानिए भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर की पूरी जानकारी

Bharat me kaunsi company banati hai hawai jahaj: भारत विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनने की ओर लगातार कदम बढ़ा रहा है जिसको लेकर यहां कृषि, स्पेस, रक्षा और भी कई ऐसे सेक्टर है जिन पर काम किया जा रहा है। आज हम इन्हीं में से एक भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री के बारे में बात करने वाले हैं।

Update: 2026-02-07 11:46 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Bharat me kaunsi company banati hai hawai jahaj: भारत विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनने की ओर लगातार कदम बढ़ा रहा है जिसको लेकर यहां कृषि, स्पेस, रक्षा और भी कई ऐसे सेक्टर है जिन पर काम किया जा रहा है। आज हम इन्हीं में से एक भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री के बारे में बात करने वाले हैं। एक समय था जब भारत के पास खुद का एक भी विमान नहीं हुआ करता था और न ही उसे बनाने की टेक्नोलॉजी हुआ करती थी, पर आज हम हेलीकॉप्टर, प्राइवेट जेट, लड़ाकू विमान का निर्माण कर सकते हैं साथ ही उसके पुर्जे और इंजन आदि को भी बनाने की तकनीके शामिल की जा रही है। आइए जानते हैं भारत में किस कंपनी द्वारा विमान बनाया जाता है।

भारत में ये कंपनी बनाती है विमान

भारत देश में वैसे तो कई बड़ी सरकारी और गैर सरकारी कंपनियां है जो विमान का निर्माण करती हैं लेकिन सरकारी क्षेत्र की बात करें तो 1940 में स्थापित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) यह काम करती है और निजी कंपनीयो में टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड(TASL), अडानी डिफेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा विमान बनाया जाता है। भारत में सबसे बड़ी निजी एयरोस्पेस कंपनी में TASL का ही नाम आता है, जो टाटा संस के पूर्ण स्वामित्व में है।

भारतीय एयरोस्पेस के प्रमुख क्षेत्र

• सैन्य एयरोस्पेस– रक्षा के क्षेत्र में विमानो का काफी महत्व होता है। जिसको लेकर भारत ने कई स्वदेशी फाइटर जेट भी तैयार किए है और एक पूरी तरह से स्वदेशी फाइटर जेट परियोजना एडवांस्ड मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA भी चालू किया गया है, जिसके तहत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर विमान बनाए जाएंगे।

• पब्लिक एयरक्राफ्ट्स– वर्तमान समय में यातायात के प्रमुख साधनो में हवाई यात्राओं ने लोगों को काफी सुविधा प्रदान की है। हवाई जहाज में सफर करना आपका कीमती समय जरूर बचा सकता है। भारत में Indigo और Airindia जैसी कई प्राइवेट एयरलाइंस है, जो हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का काम कर रही है। मेक इन इंडिया के तहत अब भारत भी विदेशी कंपनियों जैसे Boeing और Airbus से साझेदारी करके भारत को भी विमान मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का निर्णय लिया है।

• अंतरिक्ष में खोज– सैटेलाइट लॉन्चिंग से लेकर अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने तक ये सभी कार्य इस क्षेत्र में प्रमुख है, जिसके विकास को लेकर भारत भी काफी आगे बढ़ रहा है। सरकारी कंपनी ISRO और Skyroot जैसी कई निजी कंपनियों द्वारा इस क्षेत्र में नए–नए कार्य व खोज किये जा रहे है।

Tags:    

Similar News