Bharat Ki 5 Sabse Badi University Campus: भारत की 5 सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कैंपस; इतना विशाल एरिया की एक पूरा गांव इसमें समा जाए

Bharat Ki 5 Sabse Badi University Campus: क्या आपको पता है कि भारत की 5 सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कैंपस कौन सी है। ये विश्वविद्यालय इतने बड़े है कि यदि आप किसी छोटे गांव में रहते है तो आपका पूरा गांव इसमें समा जाएगा। आइए जानते हैं....

Update: 2025-12-27 11:56 GMT

Bharat Ki 5 Sabse Badi University Campus: क्या आपको पता है कि भारत की 5 सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कैंपस कौन सी है। ये विश्वविद्यालय इतने बड़े है कि यदि आप किसी छोटे गांव में रहते है तो आपका पूरा गांव इसमें समा जाएगा। लेकिन थोड़ा रुकिए, इसे जानने से पहले प्राचीन भारत के शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानिए। कहते है कि भारत, शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही विश्व गुरु रहा है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भारत की यात्रा की और वे ये बताते है कि ”नालंदा महाविहार ऐसा ज्ञान-केंद्र था, जहाँ एशिया के विभिन्न देशों से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने आते थे और इसका परिसर इतना विस्तृत था कि वह एक नगर जैसा प्रतीत होता था।” अब आप इन शब्दों से अंदाजा लगा सकते है कि प्राचीन महाविद्यालय कितने उन्नत और विशाल होते थे। ठीक इसी प्रकार 21वीं सदी में भी भारत के कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो काफी बड़े है, DU और JNU तो इसके आधे में ही सिमट जाएंगे। आइए जानते है ऐसे पांच विश्वविद्यालयो के बारे में...

1.गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

G. B. Pant University of Agriculture and Technology, इसे पंतनगर यूनिवर्सिटी भी कहा जाता है क्योंकि यह उत्तराखंड राज्य के पंतनगर में स्थित है। स्वतंत्रता के बाद 17 नवंबर 1960 को स्थापित यह भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय है। इसका उद्घाटन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किया गया था। 12,661 एकड़ में फैला इसका कैंपस भारत का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी कैंपस है। पहले इसका नाम उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय था फिर 1972 में नाम बदलकर जीबी पंत के नाम पर रखा गया साथ ही भारत में हरित क्रांति का विस्तार इसी विश्वविद्यालय से ही माना जाता है।

2. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University यह हरियाणा राज्य में हिसार जिले के आजाद नगर में स्थित है। 8,645 एकड़ के साथ यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय परिसर है। 2024 में NIRF द्वारा कृषि क्षेत्र के विश्वविद्यालयो में इसे सातवां स्थान दिया गया था। 2 फरवरी 1970 को इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इस विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर सभागार, प्रयोगशालाएं और एक विशाल नेहरू पुस्तकालय बनाया गया है जिसमें 4 लाख से भी अधिक पुस्तकों का संग्रह है।

3. हैदराबाद विश्वविद्यालय

University of Hyderabad इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1974 में हुई थी और यह तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद के गाचीबौली में स्थित है। इस विश्वविद्यालय का भी कैंपस काफी बड़ा है जो 2,300 एकड़ में फैला है। इसकी स्थापना 1974 में संसद द्वारा एक अधिनियम लाकर की गई थी। इसका परिसर काफी ऐतिहासिक है क्योंकि यहां महापाषाण काल के स्थल संरक्षित किए गए हैं साथ ही यहां मौसमी झीलें और प्राकृतिक चट्टानें भी पाई जाती हैं।

4. उस्मानिया विश्वविद्यालय

Osmania University यह विश्वविद्यालय हैदराबाद शहर में स्थित है। इसकी स्थापना निजाम मीर उस्मान अली खान द्वारा 1917 में की गई थी। इस विश्वविद्यालय में 80 से भी अधिक देशों के छात्र अध्यनरत हैं। 1,600 एकड़ के कैंपस के साथ यह दक्षिण भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। उर्दू भाषा में शिक्षा प्रदान करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय था। इसका भी पुस्तकालय काफी विशाल है जहां 5 लाख से भी अधिक पुस्तक संग्रहीत हैं।

5. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

Banaras Hindu University यह भारत की पवित्र नगरी काशी में स्थित सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। 1300 एकड़ में फैला यह परिसर अपने समृद्ध विरासत और शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां का पुस्तकालय भारत के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है जहां 20 लाख से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना बी.एच.यू. अधिनियम 1915 के तहत 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी और सहयोगी के रूप में एनी बेसेंट भी साथ रहीं। मालवीय जी के अथक प्रयासों और दान में मिले पैसों से इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इसके कैंपस को इतना विशाल बनाने में काशी नरेश का भी काफी योगदान रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए अपनी जमीन और धन भी दान में दिए थे।

Tags:    

Similar News