IPS अधिकारी के नाम से था फेक प्रोफाइल…लड़कियों से डिमांड करता था अश्लील तस्वीर…नौकरी दिलाने के नाम पर होती गंदी मांग…
मुजफ्फरपुर 3 जुलाई 2021 जैसे जैसे देश डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ रहा है इससे जुड़े अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल के दिनों में सायबर फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए हैं. बिहार के मुजफ्फपुर में एक शख्स फेसबुक पेज पर ASP का फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को फ्रेंड बनाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था.
फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह आजकल काफी सक्रिय हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात एक आईपीएस सैयद इमरान मसूद का भी किसी ने फेक आइडी बना लिया. ये बात तब सामने आयी जब लड़कियों के साथ अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और यूपी के चंदौली से ये हरकत करने वाले फ्रॉड सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया.
आईपीएस सैयद इमरान मसूद को जब अपनी फेक फेसबुक प्रोफाइल की जानकारी मिली तो उन्होंने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में केस दर्ज कराकर इसकी जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक आरोपी सद्दाम हुसैन, आईपीएस सैयद इमरान मसूद के नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर, युवतिओं से न्यूड फोटो मंगवाता था. आरोपी सद्दाम हुसैन को नगर थाने की पुलिस ने यूपी के चंदौली थाना के धनेछा गांव से गिरफ्तार किया है.
बिहार पुलिस ने यूपी के चंदौली के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम को बिहार के कैमूर जिले से अरेस्ट कर लिया है. उसके पास से जो मोबाइल मिला है उसमें दर्जन से ज्यादा लड़कियों के सेमी न्यूड से लेकर न्यूड फोटो तक मिले हैं. बरामद फोन से ही आईपीएस की फेक आईडी बनाने के सबूत भी पुलिस को मिले हैं. पुलिस सद्दाम से पूछताछ कर रही है कि वो ऐसा क्यों कर रहा था और क्या उसने लड़कियों से हासिल फोटो का कोई गलत इस्तेमाल किया है या इन फोटो को हासिल करने के बाद लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था. पुलिस पूरा हिसाब ले रही है कि जो फोटो उसे मिले, उसका उसने क्या किया.