अनोखा मामला: गाय पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार... अब चलेगा मुकदमा

Update: 2022-06-10 02:30 GMT

नईदिल्ली 10 जून 2022 I  इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सूडान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग हैं। यहां एक गाय पर हत्या का आरोप लगा है और पुलिस ने उस गाय को गिरफ्तार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस गाय पर अब मुकदमा चलेगा।

दरअसल, यह मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है. यहां एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक, गाय के हमले के कारण लड़के की वहीं पर तुरंत मौत हो गई. इसके बाद अब गाय को रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है. आपको बता दें कि सूडान में इससे पहले भी जानवरों को अरेस्ट किया गया था, उनपर मुकदमा चला और फिर उन्हें जेल की सजा भी हुई. कुछ समय पहले ही एक भेड़ को 45 साल की महिला के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर उस पर मुकदमा भी चला, और आखिर में उसे तीन साल जेल की सजा दे दी गई थी. जब भेड़ की सजा पूरी हो जाएगी, तब देश के कानून के मुताबिक, उसे मृतक के परिवारवालों को ही दे दिया जाएगा. सूडान में कोई भी पालतू जानवर अगर किसी की जान ले लेता है, तो सजा खत्म होने के बाद उसे हर्जाना के तौर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया जाता है.

Tags:    

Similar News