भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रायपुर के छात्रों एवं फैकल्टी की टीम को सिकोला तालाब के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी मिली

Update: 2022-07-26 15:53 GMT

भिलाई 26 जुलाई 2022 I भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रायपुर के छात्रों एवं फैकल्टी की टीम को भारत सरकार के मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत दुर्ग जिले के सिकोला तालाब के पुनर्निर्माण के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी मिली है. सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंकित शिंदे ने बताया की छात्रों के साथ मिल के सिकोला तालाब का सर्वेक्षण करके सौंदर्यकरण एवं पुनर्निर्माण की योजाना बना के सरकार को सौपेंगे एवं उसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार मिलके संयुक्त रूप से इसका पुनःनिर्माण करेंगे. कॉलेज के डायरेक्टर डॉ टी रामा राव ने छात्रों एवं फैकल्टी को इस कार्य के लिए बधाई दी एवं बताया की इस तरह के कार्य से छात्रों को अपने ज्ञान का धरातल में इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

Similar News