रायपुर स्मार्ट सिटी के इको मैराथन " प्लागाथोन" में दौड़ा शहर, नगर निगम के सफाई मित्र हुए सम्मानित

Update: 2022-06-26 07:34 GMT

रायपुर 26 जून 2022।  रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के " इको मैराथन प्लागाथोंन" में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया एवं आकर्षक पुरस्कार के विजेता भी बने। महापौर एजाज ढेबर, छ ग. हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा भी रायपुरवासियों के साथ स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयोजित इस इको मैराथन में शामिल हुए।

तेलीबांधा मरीन ड्राइव से तीन किमी की दौड़ में धावकों ने कचरा बीनते हुए अपनी रेस पूरी की। कार्यक्रम की शुरुआत फ़िटनेस ट्रेनर नेहा श्रीवास्तव और यूनिक फ़िट्नेस के हेल्थ टिप्स और जुंबा डान्स से सुबह 6 बजे से हुई । इस प्लागाथोन में रायपुर नगर निगम के 10 सफाई मित्रों मनोज केवर्थ, नवीन, आर.बी. ध्रुव, कौशल सोनी, देवेंद्र कुर्रे,अनूप कुमार, सुमित कुमार, राजेंद्र लंगोटे, रूपेश कुमार, बांके चौहान को समान्नित भी किया गया। इस मैराथन का आयोजन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नईदुनिया जागरण समूह के साथ मिलकर किया। रायपुर स्मार्ट सिटी के एम डी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, डीएसपी सतीश ठाकुर, रायपुर स्मार्ट सिटी के जीएम आशीष मिश्रा, एन एस एस , एन सी सी केडेट्स सहित सभी आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं शहरी स्वच्छता की शपथ ली।

Similar News