शिक्षक सस्पेंड: पत्नी पर चरित्र शंका व दहेज में कार मांग किया आत्महत्या के लिए मजबूर, हुआ निलंबित

Update: 2023-01-11 16:32 GMT

रायपुर। नवविवाहिता पत्नी पर चरित्र शंका कर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ महासमुंद के पिथौरा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी। और शिक्षक की पोस्टिंग बलौदाबाजार के पलारी विकासखंड में थी। एफआईआर के बाद से फरार चल रहे शिक्षक को पुलिस ने 22 दिसंबर को जेल भेज दिया था। जांच अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने निलंबित लर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमा में लाखन सिंह कोसरिया कृषि शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ था। 27 वर्षीय लाखन कोसरिया महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के लाखागढ़ का रहने वाला है। 8 अप्रैल 2022 को उसकी शादी रंजना बघेल से हुई थी। शादी के दो- तीन बाद ही लाखन कोसरिया अपनी पत्नी रंजना पर दूसरे युवक से फोन बातचीत का आरोप लगाने लगा। और शादी के 4 दिन बाद ही अपने सास ससुर को रायपुर से बुलाकर अपनी पत्नी पर चरित्र शंका कर उसकी शिकायत करने लगा। तब उसकी पत्नी रंजना ने बताया कि पुराना दोस्त हैं जो सिर्फ हाल चाल पूछ रहा था। आपसी सुलह समझौते के बाद वह अपनी पत्नी को साथ रखने को राजी हो गया। पर शादी के दो माह बाद ही 4 जून को उसकी पत्नी ने ससुराल में ही कमरे में पंखे में साड़ी से फंदा बना कर खुदकुशी कर ली। पिथौरा पुलिस को पूछताछ में मृतिका के मायके वालों द्वारा बयान दिया गया कि उनकी बेटी को उनका दामाद व उसके घर वाले दहेज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

बयान के आधार पर पिथौरा थाना में कृषि शिक्षक लाखन सिंह कोसरिया व उनके परिजनों के खिलाफ 23 जून 2022 को अपराध क्रमांक 128/22, धारा 304 बी, 34 कायम किया गया। अपराध कायमी के बाद से ही शिक्षक फरार चल रहा था। जिसे 22 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी पिथौरा एसडीओपी के द्वारा प्रतिवेदन देने के बाद रायपुर संयुक्त संचालक ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।



 


Similar News