स्कूलों में गोलीबारी: सिरफिरे ने दो स्कूलों में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो टीचर सहित 3 की मौत, 10 से अधिक घायल..

Update: 2022-11-26 08:48 GMT

NPG डेस्क। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक सनकी ने दो स्कूलों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में तीन की मौत हो गई. वहीँ 10 से ज्यादा घायल हो गये है. घटना दक्षिण पूर्वी ब्राजील के दो स्कूलों के शुक्रवार की है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अर्ध स्वचालित पिस्तौल और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर स्कूल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दो टीचर और 1 छात्र की मौत हो गई है, वहीं स्कूल में मौजूद 11 लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पुलिस ने कहा- हमला एस्पिरिटो सैंटो स्टेट के आराक्रूज शहर में हुआ। हमलावर की उम्र 16 साल के आस-पास है। वो सेमी-ऑटोमेटिक गन लेकर स्कूल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। उसने अपनी एक मास्क और मिलिट्री जैसे कपड़े पहन रखे थे। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्कूल में लगे CCTV में हमलावर मिलिट्री यूनिफॉर्म जैसे दिखने वाले कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहा हैं। चेहरा ढ़कने के लिए आरोपी ने मास्क भी लगाया है। वह गेट पर लगा ताला तोड़ते हुए स्कूल में घुसा। यहां टीचर्स रूम में जाते ही उसने गोलियां चला दीं। इसके बाद वो दूसरे स्कूल में चला गया और यहां भी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कई लोगों को घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर के पिता पुलिस में हैं और उसने उन्हीं की गन से फायरिंग की। हमलावर के पास दो गन थीं, जो उसके पिता की थीं। इनमें से एक सर्विस गन थी और एक प्राइवेट गन थी। उसने इस हमले को सोच समझकर अंजाम दिया। वो बड़ी आसानी से ताला तोड़कर और गार्ड की नजरों से बचकर अंदर घुस गया।

सार्वजनिक सुरक्षा सचिव मार्सियो सेलांटे ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कैमरे के फुटेज में हमलावर को बुलेटप्रूफ बनियान पहने और हमलों के लिए एक अर्ध स्वचालित पिस्तौल का उपयोग करते हुए देखा गया है। सेलांटे ने कहा कि पब्लिक स्कूल में शूटर ने ताला तोड़ने के बाद शिक्षक लाउंज तक पहुंच गया था। शूटर ने अपना चेहरा ढका था, इसलिए पहचान करने में मुश्किल आ रही है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने युवक की इस अपराध के लिए मदद की थी। गौरतलब है कि ब्राजील में स्कूल में गोलीबारी असामान्य है। यहां इस तरह की घटनाएं काफी कम देखी गई है। एस्पिरिटो सैंटो के गवर्नर रेनाटो कासाग्रांडे ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और मामले की जांच की जा ही है।

Tags:    

Similar News