Raipur News: फ्रॉड करने वाली टीचर गिरफ्तार, नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर आधा दर्जन युवतियों से की लाखों की ठगी, अब जाएगी जेल

Update: 2023-01-28 11:47 GMT

Raipur News रायपुर। नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली ट्यूशन टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने आधा दर्जन युवतियों से लाखों की ठगी की थी। पीड़ितों की शिकायत के बाद खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीचर शोभना दास को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ममता साहू पिता मुन्ना लाल साहू साकिन जागृति नगर खमतराई ने पूर्व में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्यूशन टीचर शोभना दास द्वारा स्टॉप नर्स की संविदा नौकरी लगाने के नाम पर आधा दर्जन युवतियों से धोखाघड़ी की है। 

पीड़ितों कीशिकायत के जांच में पाया गया कि शोभनादास द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर एडवांश में 25,000र. पुष्पा साहू से 45,000रू सरोज शारदा से 50,000रू भाग्यश्री साहू से 25,000रू, ममता साहू से 30,000रू, कुल 1,75,000रू लिये थे। रूपये लेकर न तो पीड़ितों को नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किये। खमतराई टीआई सोनल ग्वाला ने पीड़ितों की शिकायत पर 420 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपिया शोभनादास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपिया ने अपराध करना क़बूल किया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाईल, एक पास बुक एवं नगदी 15,000रू जप्त कर आरोपिया को विधिवत गिरफ़्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाम आरोपिया-शोभना दास पति सुमित दास उम्र 36 वर्ष निवासी- एच.टी.पी.पी. कालोनी दर्री कोरबा हाल- कुकरेजा फार्म हाऊस के पास अमलीडीह रायपुर।

Tags:    

Similar News