Pt. Harishankar Shukla Memorial College: "पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कतिक प्रतियोगिता 2023-24"...

Update: 2023-11-28 11:27 GMT
Pt. Harishankar Shukla Memorial College: "पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कतिक प्रतियोगिता 2023-24"...
  • whatsapp icon

Pt. Harishankar Shukla Memorial College: रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय, रायपुर में सत्र-2023-24 की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है जिसके अन्तर्गत दिनांक 28/11/2023 (मंगलवार) को पूजा-थाल सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चमकीले रंगो एवं विभिन्न शैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों जैसे कोविड 19, चंद्रयान, महिला सशक्तिकरण, कृष्णलीला, शिव शक्ति, आदि विषयों पर अपने विचार उकेरे।

दूसरे सत्र में 1:00 बजे से पूजा थाल सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूजाथाल को अलग-अलग शैलियों में सजा कर साबित कर दिया कि वे आधुनिक होने के साथ-साथ अपनी परंपरा के मूल तत्वों का भी ज्ञान रखते हैं। दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-

रंगोली प्रतियोगिता

1. प्रथम - खुशबू शर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष)

2. द्वितीय - अशोक ताण्डी (बी.कॉम. प्रथम वर्ष)

3. तृतीय - नीतू सिंग ठाकुर (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष)

पूजा-थाल सज्जा प्रतियोगिता

1. प्रथम - सुहानी सिन्हा (बी.कॉम. द्वितीय वर्ष)

2. द्वितीय - साक्षी चौधरी (बी.कॉम. तृतीय वर्ष)

3. तृतीय - जया निषाद (बी.एड. तृतीय सेमेस्टर)

महाविद्यालय के चेयरमेन सुशील शुक्ला जी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कल इसी कड़ी में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

Full View

Tags:    

Similar News