प्रधान पाठक गिरफ्तार: कॉपी चेक करने के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला अधेड़ प्रधान पाठक हुआ गिरफ्तार
मोहला- मानपुर। गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कॉपी चेक करने के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था। शिकायत मिलने पर आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह कि आरोपी प्रधान पाठक अधेड़ है और कुछ ही माह में रिटायर होने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला जादू टोला में प्रधान पाठक के पद पर हरीश मरावी (62) पदस्थ है। उसके खिलाफ अंबागढ़ चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर बुरी नियत रखता है और कॉपी चेक करने के बहाने एक छात्रा के निजी अंगों से छेड़छाड़ किया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक हरीश कुमार मरावी निवासी समनापुर थाना समनापुर जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश के खिलाफ धारा 354 (क)(1)(i) भारतीय दंड संहिता 8,10 पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।