Korea News: जवाहर नवोदय विद्यालय की छठवीं की चयन सूची में दिव्यांश जिले में फर्स्ट

Update: 2023-06-23 11:53 GMT
Korea News: जवाहर नवोदय विद्यालय की छठवीं की चयन सूची में दिव्यांश जिले में फर्स्ट
  • whatsapp icon

कोरिया। कोरिया जिले के ग्राम रनई के मेधावी छात्र दिव्यांश जायसवाल का चयन अपनी श्रेणी में पूरे कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए हुआ है।

दिव्यांश जायसवाल रनई निवासी शशि प्रकाश जायसवाल के पुत्र एवम प्रद्युम्न जायसवाल के पौत्र हैं। दिव्यांश जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला आजोखुर्द में हुई है।

दिव्यांश जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और अपने बड़े भाई पूर्वांश जायसवाल को दिया है।

छोटे से ग्राम रनई से पूरे कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने विद्यालय एवं ग्राम का नाम रोशन किया है।

Tags:    

Similar News